फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramcharitmanas should be recited from house to house

घर-घर होना चाहिए रामचरित मानस का पाठ

Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ramcharitmanas should be recited from house to house
अयोध्या-भगवान राम की वेशभूषा में रामलला का दर्शन करने पहुंचे फिल्म अभिनेता राहुल,राकेश बेदी व अन? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट पर संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे अभिनेता राहुल बुच्चर ने रविवार को भगवान श्रीराम की वेश-भूषा में रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन

दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि आज मंच के श्रीराम ने भगवान श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई तो मंच के श्रीराम का जीवन धन्य हो गया है। श्रीरामलला से यही आशीर्वाद मांगा है कि उनके किरदार को अयोध्या की धरती पर जीवंत कर सकूं।
विज्ञापन

कहा कि सबसे अपील है कि हर घर में प्रतिदिन रामचरित मानस का पाठ होना चाहिए। राहुल ने कहा कि राम के किरदार को प्रभावी बनाने के लिए हमने करीब तीन महीने तक तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास है कि रामलीला के माध्यम से राम के आदर्शों का संदेश घर-घर तक पहुंचे। हम इसमें सफल भी हो रहे हैं क्योंकि अब तक करीब 20 करोड़ लोगों ने रामलीला का मंचन घर बैठे देखा है।
एक सवाल के जवाब में कहा कि राम और रावण दोनों हमारे अंदर ही हैं। यह हमें तय करना है कि राम के आचरण को शिरोधार्य करें या फिर रावण की तरह आचरण करें।
कहा कि यदि कलयुग के रावण को समाप्त करना है, हराना है तो प्रत्येक घर में रामचरित मानस का पाठ उपासना का अनिवार्य अंग होना चाहिए। इस दौरान मौजूद प्रसिद्ध अभिनेता राकेश बेदी ने कहा कि रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया है।

खासकर उनके मंदिर निर्माण को देखकर बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। कभी सोचा ही नहीं थी कि अयोध्या की धरती पर राम की लीला का मंचन करने का अवसर मिलेगा, सह प्रभु श्रीराम की ही कृपा है। इस दौरान कैकेयी का किरदार निभा रही रिद्धिमा बेदी व रामलला के निर्माता शुभम मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed