फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple will be supernatural in the world

दुनिया में अलौकिक होगा राममंदिर

Mon, 14 Feb 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ram temple will be supernatural in the world
अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर न सिर्फ भव्यता बल्कि तकनीक के मामले में भी देश के चुनिंदा मंदिरों में शामिल होगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राममंदिर कितना भव्य व आकर्षक होगा इससे दुनिया भर के भक्तों को रू-ब-रू कराने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को एक थ्री डी वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर जारी किया।
विज्ञापन

करीब सात मिनट के इस थ्री डी वीडियो में राममंदिर के नींव निर्माण से लेकर मंदिर का कार्य पूरा होने तक का दृश्य दर्शाया गया है। इस वीडियो को एलई एसोसिएट द्वारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को सोशल प्लेटफार्म पर जारी किया। चंपत राय ने इस वीडियो को जारी करते हुए लिखा है कि इस वीडियो के माध्यम सभी रामभक्त राममंदिर बनने के बाद कैसा दिखेगा इसका अंदाजा लगा सकते हैं।
वीडियो में तीन मंजिला राममंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है। जिस गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे वीडियो में उस गर्भगृह की सुंदरता, भव्यता, स्थापत्य कला को दर्शाया गया है।
साथ मंदिर परिसर की पूरी भव्यता भी इस वीडियो के माध्यम से राम भक्तों को दिखाई गई है। बताते चलें कि राममंदिर के निर्माण में देश की आठ नामी तकनीकी एजेंसियां काम कर रही हैं, ताकि राममंदिर दुनिया में अलौकिक हो।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में रामलला को विराजित करते हुए भक्तों के लिए दर्शन सुलभ करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद मंदिर निर्माण का शेष काम चलता रहेगा।
चरणबद्ध ढंग से चल रहे मंदिर निर्माण कार्य में अभी नींव के तीसरे चरण का काम हो रहा है। जिसमें राममंदिर की नींव के ऊपर ढाली गई रॉफ्ट के ऊपर प्लिंथ का निर्माण किया जा रहा है।
सात लेयर में बननी वाली 21 फीट ऊंची प्लिंथ का निर्माण संचालित है, अब तक एक लेयर ढालने का काम पूरा हो चुका है। ट्रस्ट का अनुमान है कि जून या फिर जुलाई माह से राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि रविवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम जन्मभूमि जाकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहे इसको लेकर भी तकनीकी इंतजाम किए जा रहे हैं। राममंदिर के तीन तरफ 12 मीटर गहरी रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed