{"_id":"64c15e2c9d7eb1c1e402ff46","slug":"ram-temple-way-flower-faizabad-news-c-97-1-slko1021-332-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ऋतु आधारित पुष्पों से महकेंगे राममंदिर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ऋतु आधारित पुष्पों से महकेंगे राममंदिर मार्ग
Wed, 26 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का मार्ग हर समय फूलों की खूशबू से महकता रहेगा। मार्गों पर वन विभाग सजावटी पौधे तो एडीए सुगंध वाले फूल के पौधे लगवाएगी। श्री रामजन्मभूमि को जोड़ने वाले प्रमुख पथों को ऋतु आधारित फूलों से सजाया-संवारा जाएगा।
फिलहाल अभी श्रीराम मंदिर को जोड़ने वाले जन्मभूमिपथ, भक्तिपथ और रामपथ को लेकर कार्ययोजना व मैप तैयार कर लिया गया है। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को आस्था और सर्वसमावेशी वैश्विक पर्यटनस्थली बनाने की कोशिश है। इसके लिए हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। हरित ऊर्जा, प्रदूषण मुक्त गतिशीलता और इको फ्रेंड्ली सिद्धांतों को ध्यान में रखा गया है। पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री-गार्ड लगाए जाएंंगे। इनमें भगवान श्रीराम के नाम को भी उकेरा व सजाया जाएगा। एडीए से लगभग 22 करोड़ की लागत से ऋतु आधारित फूलों से इन सभी पथों को सजाया जाएगा।
तीनों पथों पर लगाए जाएंगे ये पौधे
वन विभाग 566 मीटर लंबे जन्मभूमि पथ पर पीले रंग के फूलों वाले ताइबेबुया अर्जेंसिया व गुलाबी रंग के फूलों वाले ताइबेबुया रोजिया के लगभग 184 पौधे लगेंगे। ये पौधे पथ के दोनों छह-छह मीटर के चैनेज में रोपे जाएंगे। 13 किमी. लंबे रामपथ के दोनों ओर फुटपाथ के साथ 500-500 मीटर के चैनेज में क्रमश: ताइबेबुया अर्जेंसिया पीले रंग, ताइबेबुया रोजिया गुलाबी, ताइबेबुया अर्जेंसिया पीले रंग, गुलमोहर लाल व चोरिसिया स्पेश्योसा गुलाबी के सजावटी पैटर्न में चैनेज वार लगभग 4750 पौधे लगाए जाएंगे। मीडियम में एक-एक मीटर के चैनेज में क्रमश: बोगनवेलिया-यूफोरबिया-बोगनवेलिया और हर पांच मीटर पर फॉक्सटेल पॉम के पौधे रोपे जाएंगे। इनकी संख्या लगभग छह हजार पौधे की होगी। धर्मपथ में फुटपाथ पर लगभग 725 पौधे व मीडियम में 6 हजार पौधे रोपित किये जाएंंगे।