फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

अब अयोध्या की धार्मिक आभा से रूबरू कराएगें प्रशिक्षित गाइड

Sun, 01 Nov 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
रामनगरी का विहंगम दृश्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामनगरी में श्रद्घालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। माना जा रहा है कि कोरोना काल समाप्त होते ही अयोध्या में बहुत ही बड़ा संख्या में श्रद्घालुओं का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में श्रद्घालुओं को बेहतर सुविधा मिले इसको लेकर शासन ने कई योजनाओं पर काम शुरू किया है। इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा रामनगरी में प्रशिक्षित गाइड तैयार किए जा रहे हैं जो श्रद्घालुओं को रामनगरी की धार्मिक आभा से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में दस दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है। जिसमें रामनगरी के अनुभवी लोगों द्वारा अयोध्या सहित आस-पास के जिलों के 239 छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण से अयोध्या परिक्षेत्र में प्रशिक्षित गाइड उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे यहां आने वाले पर्यटक/ श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। पतित पावनी सरयू के तट पर श्री राम की जन्मभूमि, अयोध्या का स्वर्णिम इतिहास, धार्मिक महत्व, मंदिर, पौराणिक गाथाएं आदि अनादिकाल से पर्यटकों/श्रद्घालुओं को अयोध्या की ओर आकर्षित करती रही हैं।
यहां की समृद्घ विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा अयोध्या क्षेत्रीय गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त गाइड पर्यटकों/ श्रधालुओं को अयोध्या परिक्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने में सक्षम हो सकेंगे। अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर, संस्कृति, इतिहास, सामाजिक संरचना, स्थानीय रीति-रिवाज, खान-पान आदि से प्रशिक्षित गाइड श्रद्घालुओं को अवगत कराएंगे।
अयोध्या, बनारस के छात्रों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में अयोध्या, बनारस सहित लखनऊ, गोरखपुर आदि जिले के छात्रों को शहर के फोरसी इंस्टीट्यूट में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। छात्रों को हिंदी व अंग्रेजी भाषा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के तहत आठ दिनों तक छात्रों की कक्षाएं चलेंगी जबकि दो दिनों तक छात्रों को संपूर्ण अयोध्या का भ्रमण कराकर प्रमुख स्थलों से परिचित कराया जाएगा। रामनगरी के प्रबुद्घजनों साहित्यकार, इतिहासकार, संत-धर्माचार्यों द्वारा छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षणरत छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगें।

रामनगरी की धार्मिक आभा, संस्कृति, परंपरा व आध्यात्मिक गौरव से श्रद्घालुओं को रूबरू कराने के लिए सरकार के निर्देश पर प्रशिक्षण गाइड तैयार किए जा रहे हैं। पहले चरण में 239 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने वालों में अयोध्या के साहित्यकार, संत-धर्माचार्य व अन्य बुद्घिजीवी लोग शामिल है। यह प्रशिक्षण दस दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed