फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

शुभ कार्य से पूर्व अयोध्या को ओढ़ाई जा रही पीतांबरी

Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
हनुमानगढ़ी व रामलला मार्ग को पीले रंग में किया जा रहा पेंट। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सैकड़ों वर्षों की तपस्या व लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की बेला निकट आते ही अयोध्या ही नहीं, वरन पूरे विश्व का हिंदू समाज आनंदित है। पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के शुरूआत की नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान भूमि पूजन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गज आ रहे हैं। इसको लेकर अयोध्या को भव्य व दिव्य बनाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या नगरी को पीतांबरी ओढ़ाई जा रही है, भूमि पूजन से पहले अयोध्या नगरी को पीले रंग में रंगकर शुभता का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय शास्त्र व ज्योतिष में भी पीले रंग को खास महत्व दिया गया है, पीले रंग का संबंध गुरु बृहस्पति से भी माना गया है। यह सूर्य के चमकदार हिस्से वाला रंग है। यह मुख्य रंगों का हिस्सा है और जो स्वभाव से ऊर्जा पैदा करने वाला होता है। मान्यता है कि पीला रंग जीवन में शुभता लाता है, मन को उत्साहित करके नकारात्मक विचारों को समाप्त कर देता है, इस रंग के प्रयोग से ज्ञान प्राप्ति में सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी तथ्यों व धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखकर नगर निगम अयोध्या ने भूमि पूजन से पहले धर्मनगरी को पीले रंग से रंगने का निश्चय किया। अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से लेकर सरयू तट तक सड़क की दोनों पटरियों को पीले रंग से रंगा जा रहा है।
नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं कि किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा-पाठ में भी पीला रंग शुभ माना जाता है। आज जब अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की शुरूआत होने जा रही है तो ऐसे में चारों तरफ शुभ ही शुभ हो, इसके लिए धर्मनगरी अयोध्या को पीतांबरी ओढ़ाई जा रही है।
अयोध्या को पीले रंग में रंगना, शुभ ही शुभ
बड़ी यज्ञवेदी के यामुनाचार्य जी महराज पीले रंग की महत्ता बताते हुए कहते हैं कि हिंदू धर्म में पीले रंग को शुभता का प्रतीक माना गया है। हम चावल में पीली हल्दी मिलाकर अछत बनाते हैं तो किसी शुभ कार्य में पीली धोती या पीतांबरी धारण करते हैं। अक्सर हमारे यहां शुभ कार्य में पीली धोती न होने पर सफेद धोती में हल्दी लगाकर उसे पील स्वरूप देने का प्रयास किया जाता है।

ऐसे में भूमि पूजन से पूर्व अयोध्या को पीले रंग में रंगकर शुभता का संदेश दिया जा रहा है जो हिंदू धर्म की परंपरा भी है। प्रकांड कर्मकांडी विद्याशंकर जी महराज व आचार्य देवनाथ पांडेय कहते हैं कि जिस तरह किसी शुभ कार्य के दौरान लोग पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं, पूजन की शुरूआत में हल्दी व पीले चंदन का प्रयोग किया जाता है, उसी तरह अयोध्या नगरी में हो रहे भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरूआत में पूरी अयोध्या को शुभ पीले रंग से रंगकर पूरे कार्यक्रम को शुभ ही शुभ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed