फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

सिजरे पर आधारित होगा रामनगरी का नया मास्टर प्लान

Tue, 16 Jun 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। रामनगरी का मास्टर प्लान 2031 सिजरे पर आधारित होगा। कोई भी व्यक्ति अपने भूमि का उपयोग राजस्व विभाग के गाटा नंबर से जान सकेगा। इसके लिए घर-घर का सर्वे किया जा रहा है। इसमें पहले चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अनलॉक वन में दूसरे चरण का सर्वे कार्य एस्टेलाइट कंपनी की ओर से शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन

राममंदिर पर फैसला आने के बाद अमृत योजना के तहत जियोलॉजिकल बेस पर रामनगरी का मास्टर प्लान बन रहा है। इसमें अयोध्या विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र को बढ़ाने की कवायद चल रही। इसमें गोंडा और बस्ती जनपद के कुछ इलाकों को अयोध्या के विकास क्षेत्र में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में पास प्रस्ताव के अनुसार अयोध्या नगर निगम, अयोध्या जनपद की भदरसा नगर पालिका, अयोध्या जनपद के 155 गांव, गोंडा जनपद की नवाबगंज नगर पालिका, गोंडा जनपद के 60 गांव व बस्ती जनपद के 90 गांव शामिल होने हैं। इसका प्रस्ताव अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से शासन को भेजा जा चुका है। दूसरी ओर निर्धारित कंपनी की ओर से सर्वे कार्य किया जा रहा है। अब तक पहले चरण का कार्य पूर्व हो चुका है। दरअसल लॉकडाउन के चलते सर्वे कार्य बाधित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अनलॉक-वन में मिली छूट के बाद सर्वे कार्य ने फिर से तेजी पकड़ी है। टीमें घर घर पहुंच कर सर्वे का काम कर रही हैं। साथ ही नए मास्टर प्लान में विभागों से भी उनकी नई व भावी विकास योजनाओं की डिटेल व डेटा मांगे गए हैं, जिससे उसको नए मास्टर प्लान में शामिल किया जा सके। समस्त विभागीय सूचनाएं मिलने व सर्वे कंपनी की फाइनल रिपोर्ट तैयार हो जाने पर नगर व ग्रामीण नियोजन विभाग राजस्व विभाग के सिजरे आधारित मास्टर प्लान 2031 तैयार करेगा। इसमें कोई भी भूमि मालिक अपनी भूमि के गाटे की संख्या से अपने भूमि प्रयोग की स्थिति जान सकेगा कि उसकी भूमि कृषि, व्यावसायिक, आवासीय या किसी अन्य प्रकार की है।

अयोध्या का नया मास्टर प्लान 2031 सिजरे पर आधारित होगा। इसमें विकास क्षेत्र के लोग अपने गाटे की संख्या से अपनी भूमि का उपयोग जान सकेंगे। मौजूदा समय में इसका सर्वे चल रहा है। मास्टर प्लान को सही दिशा देने के लिए समस्त सरकारी विभागों को भी शामिल किया गया है। सभी से आगामी व मौजूदा योजनाओं के डेटा लिए जा रहे हैं।
- नीलेश सिंह कटिहार
सह आयुक्त नियोजक, नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग, अयोध्या मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed