फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

रामनगरी में तेजी से बढ़ रहे विदेशी पयर्टक

Thu, 28 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
हनुमानगढ़ी का दर्शन कर बाहर आतीं यूरोपियन महिलाएं (फाइल फोटो) - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर का फैसला आने के बाद से रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। हालांकि मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद 2014 से लेकर 2018 तक हर वर्ष पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

योगी सरकार के दीपोत्सव के बाद विदेशी पर्यटकाें की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि अयोध्या में पर्यटक बढ़ेंगे तो रामनगरी में गरीबी दूर होगी और रोजगार में वृद्धि होगी। वहीं, राममंदिर पर फैसले के बाद कॉरपोरेट जगत भी यहां तेजी से आकर्षित हो रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या को नए तौर पर विकसित करने के साथ-साथ इसके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता को भी संरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए कई बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार की कई योजनाओं और दीपोत्सव जैसे आयोजन ने भी देश-विदेश के श्रद्धालु व पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है।
अब पर्यटन विभाग देश-विदेश से अयोध्या पहुंचने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए उच्च स्तरीय सुविधायुक्त होटलों के निर्माण को प्रोत्साहन देने की योजना पर तेजी से काम रहा है। अयोध्या में हर साल रामनगरी आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
1.43 करोड़ से बढ़कर 1.92 करोड़ हुए पर्यटक
पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2014 में 1.43 करोड़ पर्यटक अयोध्या आए। जो 2015 में करीब 11 लाख बढ़कर 1.54 करोड़ हो गए। 2016 में बहुत ज्यादा पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी न हुई। इस साल मात्र 1 लाख पर्यटकों की संख्या बढ़कर 1.55 करोड़ तक ही पहुंची। लेकिन 2017 में दीपोत्सव के आयोजन के आकर्षण से पर्यटकों की संख्या करीब 20 लाख बढ़कर 1.75 करोड़ तक पहुंच गई। 2018 में कुल 1.92 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंचे।

वर्ष- देशी विदेशी
2014 1,43,61,499 16,848
2015 1,54,32,558 19,077
2016 1,54,82,456 20,979
2017 1,75,49,633 23,926
2018 1,92,17,570 27,043
अब तक नौ होटलों का पंजीकरण
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव बताते हैं कि राममंदिर फैसला आने के बाद शहर में होटल व्यवसाय तेजी से फल-फूल रहा है, अब तक नौ होटलों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने 7 अन्य होटलों का भी प्रस्ताव बनाया है। इनका पंजीकरण जल्द करवाया जाएगा। अब तक आईथीम पार्क, होटल प्रेम बाईपास, कोहिनूर हेरिटेज होटल, अवध हाइट्स नहरबाग, थीम पार्क हरैया अयोध्या रोड, मंगलम होटल एंड रिर्जाट मांझा बरहटा, द रामायण बजट होटल शाहनेवाजपुर अयोध्या, मुक्ताभास पैलेस अयोध्या का पंजीकरण किया जा चुका है। कई होटल व रिजॉर्ट प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed