फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir: Foundation will be ready by November 15

राममंदिर : 15 नवंबर तक तैयार हो जाएगी नींव, सुरक्षा पर दिया जा रहा है खास ध्यान

Thu, 14 Oct 2021 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 02:24 AM IST
सार

डेढ़ मीटर राफ्ट डालने का चल रहा है काम और नवंबर के अंत में शुरू होगा प्लिंथ ऊंचा करने का काम।

विज्ञापन
Ram Mandir: Foundation will be ready by November 15
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण में फाउंडेशन के दूसरे चरण का काम संचालित है। पहले चरण में नींव भराई का काम पूरा हुआ है। दूसरे चरण में 50 फीट गहरी नींव के ऊपर डेढ़ मीटर राफ्ट डालने का काम चल रहा है, ताकि नींव और अधिक मजबूत हो। यह काम 15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इस प्रकार 15 नवंबर तक राममंदिर की नींव बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद राममंदिर के प्लिंथ को ऊंचा करने का काम प्रारंभ होगा।

विज्ञापन


राममंदिर निर्माण की प्रगति से बुधवार को अवगत कराते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर की नींव बेहद मजबूत होगी। नींव की मजबूती के लिए ही डेढ़ मीटर मोटी राफ्ट डालने का काम किया जा रहा है। बताया कि 400 फीट लंबी व 300 फीट चौड़ी नींव को 17 ब्लॉकों में बांटकर राफ्ट की ढलाई की जा रही है। अब तक सात ब्लॉक ढाले जा चुके हैं। 
विज्ञापन


कहा कि राफ्ट की ढलाई का काम रात में ही किया जा रहा है ताकि नींव में दरार न आने पाए। ब्लॉक को सुखाने के लिए व तापमान मेंटेन रखने के लिए बड़ी मात्रा में बर्फ का प्रयोग भी किया जा रहा है। चंपत ने कहा कि राफ्ट की ढलाई का काम 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। तब जाकर राममंदिर की नींव तैयार हो जाएगी। राममंदिर की नींव तैयार होते ही मंदिर के फर्श (प्लिंथ) को ऊंचा करने का काम किया जाएगा। 16 फीट ऊंचा प्लिंथ पत्थरों से तैयार किया जाएगा। इसका काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींव में नही हो सकेगा पानी का रिसाव
चंपत राय ने बताया कि राममंदिर की नींव बेहद ही शक्तिशाली होगी, ताकि सदियों तक मंदिर अक्षुण्ण रहे। देशभर के विशेषज्ञ इंजीनियरों की निगरानी में नींव का काम चल रहा है। बताया कि सबसे पहले नींव के लिए खोदे गए 50 फीट गहरे गड्ढे को भरने के लिए इंजीनियरिंग फील्ड मैटेरियल का प्रयोग किया गया। कंकरीट की मोटी चट्टान पर नींव ढाली गई है। इस सीमा तक नींव को भरा गया है कि इसकी डेंसिटी 98 प्रतिशत आई है। नींव इतनी मजबूत है कि इस पर यदि पानी डाल दिया जाए तो यह रिसाव कर नींव के अंदर नहीं जाएगा। साथ ही अन्य प्राकृतिक आपदा एवं भूकंप की स्थिति में भी राममंदिर सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed