फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

9 नवंबर को राममंदिर का आया था स्रुप्रीम फैसला, रामादल इस साल तिथि को बनाएगा यादगार

Wed, 04 Nov 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्यतम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाली तिथि 9 नवंबर पर्व के रूप में मनाई जाएगी। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट से रामलला के हक में निर्णय आया था और भव्य राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। रामादल इस शुभ दिवस को पर्व के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने बताया कि 9 नवंबर को प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में लक्ष्मण घाट के सहस्रधारा घाट पर दुग्धाभिषेक महोत्सव होगा। इसके बाद राम की पैड़ी स्थित रामादल आश्रम पर श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण कृत सुंदर कांड पाठ होगा।
विज्ञापन

साथ ही राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सफलता व उनके दीर्घ आयु की प्रार्थना करते हुए श्री टेढ़ीयतीश्वरनाथ महादेवजी का रुद्राभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रामनगरी के सभी शिवालयों में घी के द्वीप प्रज्वलित किए जाएंगे। शाम को सरयू तट पर भी घी के दीप जलाकर राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी जताई जाएगी। पंडित कल्किराम ने बताया कि रामादल से जुड़े देश-विशेष के शिष्यों से इस दिन को पर्व के रूप में मनाते हुए अनुष्ठान एवं दीप जलाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed