फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   88 silver coins donated for construction of ram temple in ayodhya

राम मंदिर निर्माण के लिए लोग दिल खोलकर कर रहे दान, रामलला को सौंपे अंग्रेजों के जमाने के 88 चांदी के सिक्के

Sun, 04 Oct 2020 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
88 silver coins donated for construction of ram temple in ayodhya
अंग्रेजों के जमाने के चांदी के सिक्के। - फोटो : FAIZABAD
रामभक्तों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अंग्रेजों के जमाने के 88 चांदी के सिक्के दान स्वरूप ट्रस्ट कार्यालय में भेंट किए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के व्यवस्थापक प्रकाश गुप्ता का कहना है कि राम मंदिर निर्माण में अब तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए टेस्ट पाइलिंग का काम समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


टेस्ट पाइलिंग के लिए चेन्नई आईआईटी के वैज्ञानिक जल्द ही रिपोर्ट देंगे और इसी नवरात्र में रिपोर्ट के आधार पर राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उधर, राम भक्त राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दे रहे हैं। ट्रस्ट के भारतीय स्टेट बैंक नया घाट अयोध्या के खाते में ऑनलाइन दान आ रहा है।
विज्ञापन


रामभक्तों ने अंग्रेजों के जमाने 88 चांदी के सिक्के ट्रस्ट को दान में दिये। ये सिक्के जॉर्ज पंचम और विक्टोरिया के समय के हैं। इन सिक्कों पर 1888, 1875 का एक रुपये लिखा हुआ है। दान करने वाले 11 लोग हैं  जिनका नाम गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज की पुष्पा मिश्रा ने भी दिया 3.05 लाख का दान

प्रयागराज के नैनी निवासी पुष्पा मिश्रा ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए तीन लाख 5 हजार रुपये का दान किया है। इसी तरीके के दान लगातार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पहुंच रहे हैं। वहीं ट्रस्ट अपील भी कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में राम भक्त भारतीय स्टेट बैंक शाखा नया घाट अयोध्या के अकाउंट नंबर में ऑनलाइन दान करें, जिससे राम मंदिर निर्माण में धन का अभाव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed