फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

राममंदिर निर्माण के लिए अब तक मिला 70 करोड़ का दान

Sun, 06 Sep 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
ट्रस्ट कार्यालय पर दान का हिसाब करते कार्यालय प्रभारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भूमि पूजन के बाद राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही दान देने का भी सिलसिला तेज हो गया है। बड़ी संख्या में भक्त राममंदिर के लिए दान दे रहे हैं। राममंदिर के खाते में अब तक करीब 70 करोड़ रुपये का दान मिल चुका है। रामलला के नाम पहले ही करीब 11 करोड़ की धनराशि जमा थी, अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठित होने के बाद भारी धनराशि दान में आ रही है।
विज्ञापन

रामकचहरी मंदिर में स्थित श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय में प्रतिदिन दान के रूप में करीब पचास हजार रुपये आ रहे हैं। जबकि हर सप्ताह करीब दो से ढाई लाख रुपये का दान ट्रस्ट कार्यालय में आ रहा है। बड़ी संख्या में चेक भी कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिसे बैंक में जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि रामलला का दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थी भी राममंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। ट्रस्ट कार्यालय में प्रतिदिन दान के रूप में करीब 50 हजार की नकदी आ रही है। रामलला के दर्शनार्थी 11 रुपये से लेकर दो हजार तक का दान कर रहे हैं। प्रति सप्ताह करीब दो से ढाई लाख का नकद दान ट्रस्ट कार्यालय आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह में जहां करीब ढाई करोड़ रुपये का दान नगदी, चेक, मनीआर्डर, ऑनलाइन आदि तरीकों से आया है। वहीं मई में भी करीब पौने तीन करोड़ का दान आया। जून में दानदाताओं की संख्या बढ़ी और करीब साढ़े तीन करोड़ का दान रामभक्तों ने राममंदिर निर्माण के लिए दिया। जुलाई में यह संख्या करीब-करीब दो गुनी हो गई और करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ है।
कार्यालय प्रभारी के मुताबिक भूमि पूजन के बाद दान देने का सिलसिला बहुत ही तेज हुआ है। अगस्त में अब तक सर्वाधिक दान करीब चालीस करोड़ का चेक, मनीऑर्डर, ऑनलाइन आदि तरीकों से आया है। बताते हैं कि डाकखाने में भी राममंदिर के लिए प्रतिदिन दस से बीस हजार का दान आ रहा है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु 51 रुपये से लेकर पांच सौ एक रुपये तक का दान प्रतिदिन भेजते है।
रामभक्तों को दी जा रही जय श्री राम पुस्तक
अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करने वाले रामभक्तों को जय श्री राम पुस्तक भी दी जा रही है। इस पुस्तक में रामंमदिर की भव्यता व दिव्यता का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक के जरिए यह बताने का प्रयास है कि अयोध्या में बनने जा रहा राममंदिर अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं वाला, विश्व का दिव्यतम, भव्यतम मंदिर होगा। पुस्तक में राममंदिर की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई सहित मंदिर परिसर में विकसित होने वाली सुविधाओं का भी जिक्र किया गया है।

ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि इसके साथ ही साथ ट्रस्ट द्वारा रामभक्तों को एक पत्रक भी दिया जा रहा है, जिसमें रामभक्तों से खुलकर राममंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील की जा रही है। पत्रक में ट्रस्ट का अकाउंट नंबर, क्यूआर कोड, आईएफएससी कोड सहित अन्य जरूरी चीजों को अंकित किया गया है ताकि दानवीरों को रामलला के लिए दान देने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed