{"_id":"5f4a7db88ebc3eaac749f515","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko537480631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता रसोई के बाद अब मानस भवन पर चलेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता रसोई के बाद अब मानस भवन पर चलेगी जेसीबी
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू करने के लिए श्रीरामजन्मभूमि परिसर की साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है। वहीं ट्रस्ट ने राममंदिर परिसर में स्थित करीब एक दर्जन ऐसे मठ-मंदिर व भवनों को गिराने का निर्णय लिया है जो जर्जर हो चुके हैं।
इसी क्रम में सबसे पहले 250 वर्ष पुराने सीता रसोई को ध्वस्त किया जा चुका है। शनिवार को सीता रसोई का मलबा हटाने का काम तेजी से चलता रहा वहीं इसके बाद अब मानस भवन पर जेसीबी चलने की बारी है जिसके लिए मानस भवन को खाली कराया जा रहा है।
श्रीरामजन्मभूमि परिसर में करीब एक दर्जन मंदिर ऐसे हैं जिनमें करीब तीन दशक से पूजा-अर्चना बंद है ऐसे मंदिरों को ट्रस्ट ने ध्वस्त करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में अति प्राचीन सीता रसोई मंदिर को ध्वस्त कराया जा चुका है।
विज्ञापन
इसके बाद मानस भवन को गिराया जाएगा, इसके लिए मानस भवन को खाली कराया जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि राममंदिर के प्रवेश मार्ग पर कुछ मंदिर आ रहे हैं जो अति जर्जर हो चुके हैं इसलिए इन्हें हटाना आवश्यक हो गया था। बताया कि सबसे पहले करीब ढाई सौ साल पुराने सीता रसोई को हटाया गया है। इसके बाद मानस भवन को तोड़ा जाएगा। इसी क्रम में आनंद भवन, साक्षी गोपाल व कोहबर भवन मंदिर को भी तोड़ा जाएगा ये मंदिर अत्यंत जर्जर हो चुके हैं।
दर्शनार्थियों के लिए ट्रस्ट ने की व्हीलचेयर की व्यवस्था
रामलला का दर्शन करने के इच्छुक ऐसे दर्शनार्थी जो शरीर से अशक्त हैं अब उन्हें भी रामलला का दर्शन सुलभ हो पाएगा। ऐसे दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिए ट्रस्ट की ओर से व्हीलचेयर की व्यवस्था शुरू की गयी है, इसका शुभारंभ शनिवार से हुआ। राममंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वृद्घ, दिव्यांग, शरीर से अशक्त दर्शनार्थियों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था ट्रस्ट ने प्रारंभ की है। बताया कि यह व्यवस्था पहले भी थी लेकिन सरकारी स्तर पर थी अब ट्रस्ट ने इस व्यवस्था को अपने स्तर से शुरू किया है। जिसे व्हील चेयर की आवश्यकता होगी वह ट्रस्ट कार्यालय पर अपनी आईडी जमाकर इसे प्राप्त कर सकेगा।
रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर बह रहा नाली का पानी
अयोध्या। रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर वाटर लीकेज की समस्या से रामलला के दर्शनार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वाटर पाईप लाइन फट जाने के कारण अमावां मंदिर चेकिंग प्वाइंट से लेकर ट्रस्ट कार्यालय के सामने तक नाली का गंदा पानी बह रहा है। यहीं चेकिंग के लिए दर्शनार्थियों की लाइन भी लगती है, गंदा पानी होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि यहां तीन दिन से पानी बह रहा है, अभी तक नगर निगम की ओर से इसको ठीक नहीं कराया गया है। रामलला के दर्शन के लिए लाइन में लगे बस्ती के दर्शनाथ रामप्रकाश सिंह नाराज दिखे कहा कि रामलला के दर्शनमार्ग पर गंदे नाली के पानी के बहाव से दर्शनार्थियों को काफी परेशानी हो रही है, एक तरफ भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी है दूसरी तरफ दर्शनमार्ग पर इस तरह की अव्यवस्था है यह दुखद है।