फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

ढहाई गई 250 साल पुरानी सीता रसोई

Thu, 27 Aug 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि परिसर में काम की गति तेज हो गई है। ऐसे में राममंदिर के मार्ग पर पड़े रहे जर्जर भवनों व मंदिरों के ध्वस्तीकरण की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रामजन्मभूमि परिसर स्थित करीब 250 वर्ष पुराने सीता रसोई मंदिर को ध्वस्त करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। एलएंडटी की टीमें जेसीबी व अन्य मशीनों के जरिए सबसे पहले सीता रसोई मंदिर को ध्वस्त करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहले ही बता दिया था कि राममंदिर परिसर में मौजूद करीब एक दर्जन ऐसे प्राचीन मंदिरों को ध्वस्त किया जाएगा जिनमें करीब तीन दशक से पूजा-अर्चना बंद है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर से प्राचीन सीता रसोई मंदिर को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि देर शाम तक मंदिर को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पहले ही बता चुके हैं इन मंदिरों को ध्वस्त किया जाएगा लेकिन इनमें विराजमान गर्भगृह को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखा जाएगा। जब राममंदिर का निर्माण हो जाएगा तो इन सभी मंदिरों के गर्भगृह को उचित स्थान पर स्थापित कर इनकी पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में सीतारसोई, कोहबर भवन, आनंद भवन, साक्षी गोपाल सहित करीब एक दर्जन मंदिर हैं जिन्हें ट्रस्ट ने गिराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गुरुवार को सीता रसोई के अंदर के हिस्से को गिराने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed