फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

देशभर के धार्मिक स्थलों में बंटेगा भूमि पूजन का प्रसाद

Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या-मणिराम दास की छावनी में बनाये गये लड्डू की जा रही पैकिंग - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राम मंदिर भूमि पूजन अनुष्ठान का प्रसाद देशभर के धार्मिक स्थलों में बांटने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए मणिरामदास की छावनी में भूमि पूजन के लिए 1 लाख 11 हजार लड्डू बनने का काम शुरू हो गया है। इन्हें स्टील के डिब्बे में पैक किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह प्रसाद देवराहा बाबा स्थल से जुड़े अनुयायी बनवा रहे हैं। इन लड्डुओं को भूमि पूजन के दिन अयोध्या धाम व कई तीर्थ क्षेत्रों में वितरित किए जाएगा। भूमि पूजन के दिन 111 थाल में सजे लड्डू को रामलला के दरबार में भजा जाएगा।
विज्ञापन

श्री मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट के परिसर में प्रसाद की तैयारी में कारीगर जुटे हुए हैं। तीन प्रकार के डिब्बों में प्रसाद को पैक किया जा रहा है। 5, 11 और 21 पीस की क्षमता वाले स्टील के डिब्बों में लड्डू रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीे और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हाथों रामलला को यह प्रसाद चढ़ाया जाएगा। देवराहा हंस बाबा के सेवक तुषार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था जुड़ी है।

कोरोना काल में नियमों की प्रतिबद्धता के चलते दिव्य अनुष्ठान में हमें शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है। भूमि पूजन के अनुष्ठान का प्रसाद देवराहा हंस बाबा की ओर से सभी को पहुंचाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed