फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने दर्शन पूजन के बाद किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Fri, 31 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
निरीक्षण करते केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गुरुवार देर शाम अयोध्या पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार प्रात: अयोध्या में रामलला व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया। बाद में जिला प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी व सांसद लल्लू सिंह के संग उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार प्रात: हनुमान गढ़ी में मंगला आरती में शामिल हुए। राम लला, कनक भवन व सरयू दर्शन किया। इसके बाद कारसेवकपुरम पहुंचकर रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से भेंट की तथा संगठन के अन्य नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने छोटी छावनी पहुंच महंत नृत्य गोपाल दास से भी आशीर्वाद लिया। गुप्तारघाट पहुंच कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा पंचमुखी महादेव के महंत मैथली नंदनी शरण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को उस शुभ मुहुर्त का इंतजार है, जब प्रधानमंत्री राममंदिर की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भूमि पूजन के पहले पूरे जिले में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लोग अपने आप-पास व सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। 4 व 5 अगस्त को पूरी अयोध्या को दीपोत्सव की भांति दीपों के प्रकाश से प्रकाशित किया जाएगा। पांच अगस्त को भूमि पूजन का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed