फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

दूधिया रोशनी से जगमगाई अयोध्या

Wed, 29 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
रिमझिम रोशनी से सजा कनक भवन। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर अयोध्या को सजाने संवारने का काम तेज हो गया है। बुधवार शाम रामनगरी अयोध्या सजी-धजी नजर आई। शाम होते ही नयाघाट से साकेत महाविद्यालय तक रामनगरी दूधिया रोशनी में जगमगा उठी।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ रामनगरी के मुख्य मार्ग के भवनों को एक रंग से रंगा जा रहा है, जिसकी अयोध्या के मुख्य मार्ग की भव्यता भी बढ़ गई है, इस पर रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट रामनगरी की शोभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर अयोध्या उत्साह में लीन है। अयोध्या को भव्य रूप प्रदान करने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला उमड़ पड़ा है। लखनऊ से सचिव स्तर तक के अधिकारी अयोध्या में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में रामायण युग के दृश्यों का जगह-जगह चित्रांकन किया जा रहा है ताकि अयोध्या में प्रवेश करते ही रामजन्मभूमि का अहसास हो। वहीं मुख्य मार्ग से लेकर रामजन्मभूमि तक दूधिया रोशनी से बुधवार की शाम अयोध्या जगमगा उठी।

साकेत महाविद्यालय, टेढ़ीबाजार, नयाघाट, राम की पैड़ी, बंधा तिराहा, तुलसी उद्यान आदि क्षेत्रों की चमक देखने लायक है। विशेष प्रकार की लाइटों से अयोध्या को सजाया जा रहा है, इनमें ऐसी व्यवस्था की गई है ताकि बंदर इन्हें नुकसान न पहुंचा सके। पांच अगस्त से पहले संपूर्ण रामनगरी को भव्यतम रूप प्रदान करने में अधिकारियों की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed