{"_id":"5f2199848ebc3e9f9416088a","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5329401135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट की अपील, घर से ही देखें भूमि पूजन का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट की अपील, घर से ही देखें भूमि पूजन का लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को भक्तों से अपील की है कि वे भूमि पूजन का लाइव प्रसारण घर पर ही रहकर देखें। साथ ही इस मौके पर शाम को अपने-अपने घरों में दीप जलाएं। भूमि पूजन के अवसर पर वे अयोध्या आने के लिए व्यग्र न हों।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को जारी अपील में कहा है कि 1984 में प्रारंभ हुए श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में लाखों करोड़ों रामभक्तों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त हुआ है।
उन सभी की यह स्वाभाविक इच्छा होगी कि वे इस भूमि पूजन के पवित्र ऐतिहासिक अवसर पर प्रत्यक्ष उपस्थित रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की भी ऐसी ही भावना थी। हमने ऐसा सोचा भी था, किंतु वर्तमान कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थिति में ऐसा करना असंभव है।
विज्ञापन
हालांकि प्रधानमंत्री इस ऐतिहासिक प्रसंग पर अयोध्या आकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रारंभ करा दें, इसलिए भूमि पूजन आवश्यक है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ समिति सभी राम भक्तों से निवेदन करती है कि अयोध्या पहुंचने के लिए व्यग्र न हों, सभी लोग अपने स्थान से दूरदर्शन पर समारोह का सजीव प्रसारण देखें और सायंकाल अपने घर पर दीपक जलाकर दिव्य-भव्य अवसर का स्वागत करें।