{"_id":"5f2199818ebc3e63c45c2b36","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko532940045","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिपूजन की तैयारी को लेकर विधायक ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिपूजन की तैयारी को लेकर विधायक ने की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्रधानमंत्री से पांच अगस्त को श्री राम मंदिर के लिए किए जाने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बैठक की। बैठक में दर्जनों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के कार्यक्रम को कोरोना से लड़ाई लड़ते हुए दिव्य व भव्य बनाया जाए इसपर व्यापक चर्चा हुई। संगठनों के लोगों ने भी अपने विचार रखे।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से श्रीराम जन्मभूमि का भूमिपूजन हम सभी के लिए ऐतिहासिक पर्व है। जिस प्रकार दीपोत्सव-2019 में अयोध्यावासियों ने सिर्फ राम की पैड़ी तक ना सीमित रखकर शहर के हर चौराहे, हर गली व हर घर को सजा कर दिव्य व भव्य बनाया था।
उससे भी ज्यादा दिव्य व भव्य रूप से हम सभी को यह पल उत्सव के रूप में मनाना है। दीप जलाने है, रंगोली सजानी है, प्रभु श्रीराम के भजन करने है। प्रमुख स्थानों पर रामायण का पाठ करना है जिससे यह पल सदैव के अविस्मरणीय व ऐतिहासिक बन सके।
विज्ञापन
इस पर सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थलों को चिह्नित कर व्यवस्था को बनाने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने कहा कि प्रशासन की ओर से भी हर संभव मदद आप सभी को उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएम अनुज कुमार झा ने कहा की इस ऐतिहासिक पर्व में अयोध्या को लाइटों व दीपों के माध्यम से अयोध्या को जगमगाना है। तैयारियों के समय मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करे।
बैठक में व्यापार मंडल के चंद्र प्रकाश गुप्ता, मारवाड़ी समाज के सजन अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, अंकित गोयंका, आनंद अग्रहरि, नीरज चतुर्वेदी, नीरज अग्रवाल, शरद सिंह, सतनाम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।