फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

नृपेंद्र मिश्र ने किया राममंदिर परिसर का निरीक्षण

Thu, 16 Jul 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या में बैठक करते नृपेंद्र मिश्रा व मौजूद चंपत राय। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने गुरुवार दोपहर राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष को राम मंदिर निर्माण की तैयारियों से अवगत कराया। नृपेंद्र मिश्रा ने करीब एक घंटे तक परिसर का भ्रमण कर पूरी तैयारी देखी।
विज्ञापन

इसके बाद वह कारसेवक पुरम पहुंचे। यहां ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बंद कमरे में वार्ता की। उन्होंने राम जन्म भूमि न्यास कार्यशाला में रखे पत्थरों को रामजन्म भूमि परिसर तक पहुंचाने वाले मार्ग को भी देखा।
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्रा ने राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण कर राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। चंपत राय ने उन्हें बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए 3 एकड़ भूमि का समतलीकरण किया जा चुका है। नींव के लिए मिट्टी की खोदाई कर उसकी क्षमता जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर की चौहद्दी भी की जा चुकी है।
चंपत राय ने बताया कि मौलिक काम पूरा करने से पहले अभी होमवर्क किया जा रहा है। एक-एक स्टेप तय किए जा रहे हैं। कौन सा चरण पूरा करने में कितना समय लगेगा, इसका मौखिक आकलन किया जा रहा है। बाद में तकनीकी लोग उसकी सही गणना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed