{"_id":"5efcb5308ebc3e42ef42ee12","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko528652865","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगें राममंदिर मॉडल के मुख्य शिल्पी चंद्रकांत सोमपुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगें राममंदिर मॉडल के मुख्य शिल्पी चंद्रकांत सोमपुरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर मॉडल के वास्तुविद चंद्रकांत सोमपुरा गुरुवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे दोपहर बाद अयोध्या पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट ने चंद्रकांत सोमपुरा को अयोध्या बुलाया है। उनसे ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा राममंदिर मॉडल से लेकर राममंदिर के लिए शेष पत्थरों की तराशी को लेकर चर्चा की जाएगी। श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला के प्रभारी अन्नू भाई सोमपुरा ने उनके दौरे की पुष्टि की है।
श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला के प्रभारी अन्नू भाई सोमपुरा ने बताया राममंदिर का मॉडल देश के जाने माने मंदिर आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने ही तैयार किया है। इसी मॉडल के अनुरूप ही प्रस्तावित राममंदिर का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चंद्रकांत भाई गुरुवार दोपहर बाद अयोध्या पहुंचेंगे। वे श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला आएंगे और राममंदिर निर्माण के लिए शेष पत्थरों की तराशी को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे। ट्रस्ट के महासचिव से राममंदिर मॉडल को लेकर भी आर्किटेक्ट सोमपुरा द्वारा चर्चा की जाएगी।