फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

मोदी जी, देर मत करिए...मंदिर निर्माण शुरू कराइए

Wed, 01 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
पीएम मोदी से मुलाकात करते ट्रस्ट के सदस्य व अध्यक्ष (फाइल फोटो) - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपसे मिलकर वार्ता हुई थी। आपने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या आने का वादा किया था। अब समय आ गया है, बहुत देर मत करिए... जल्द ही मंदिर निर्माण शुरू कराइए। आप सावन मास में ही जल्दी आइए, ताकि मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो सके। यह भावपूर्ण आमंत्रण पत्र बुधवार को राममंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा।
विज्ञापन

नई दिल्ली में 20 फरवरी को करीब 40 मिनट तक हुई मुलाकात की स्मृतियों को ताजा करते हुए महंत नृत्यगोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका वादा भी याद दिलाया। महंत ने पत्र में लिखा है कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करने का आपने वादा किया था। वर्चुअल या वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से नहीं, आप स्वयं अयोध्या आकर मंदिर निर्माण शुरू कराइए। इस पवित्र कार्य के लिए 5 अगस्त तक सावन मास उपयुक्त रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र अपना एक पत्र लेकर चातुर्मास शुरू होने से पहले एकादशी व आनंद योग में राममंदिर के भूमिपूजन का शुभ मुहूर्त गिनाते हुए प्रधानमंत्री से मिलने नई दिल्ली गए थे। मगर, पीएमओ से कोई सकारात्मक उत्तर नहीं आया। चंपत राय ने हाल ही में सफाई दी थी कि पहले कोराना संक्रमण से 30 अप्रैल को लगभग फाइनल हो चुका पीएम के भूमिपूजन का कार्यक्रम रद्द हो गया था, बाद में जुलाई में संभावित तिथि पर भी चीन से तकरार के कारण बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच संत समाज ने चंपत राय को सलाह दी कि आमंत्रण पत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व शीर्ष संत महंत नृत्यगोपाल दास के माध्यम से जाना चाहिए, इस पर प्रधानमंत्री को गौर करना आवश्यक हो जाएगा। कुछ लोग तो महंत को साथ लेकर सीधे प्रधानमंत्री से मिलकर आमंत्रण देने की सलाह भी दे रहे थे, लेकिन उनकी तबीयत के मद्देनजर यह संभव नहीं हो सका। ऐसे में राममंदिर निर्माण तेजी शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर हाल में सावन मास में अयोध्या आने के लिए बाध्य करने के लिए महंत के भावपूर्ण पत्र से बड़ी कोशिश की गई है।
महंत नृत्यगोपाल दास ने राममंदिर बनने के लिए हो रही देरी का दर्द हाल में यहां आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी साझा किया था। कहा था कि राममंदिर के भूमि पूजन के लिए वही योग्य हैं। महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब देर नहीं होना चाहिए। भूमि का समतलीकरण हो गया है, तराशे गए पत्थरों की सफाई करके मंदिर निर्माण की तैयारी अंतिम दौर में है। इसीलिए मोदी जी को दिल्ली में हुई मुलाकात की याद दिलाकर वादा पूरा करने का आग्रह किया गया है।

महंत के उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने बताया कि बुधवार को ट्रस्ट अध्यक्ष ने महासचिव चंपत राय को मणिरामदास की छावनी आश्रम पर बुलाया था। उन्हें अपना पत्र देते हुए प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, चंपत राय ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed