फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

जर्मन कंपनी करेगी राममंदिर के पत्थरों की सफाई का काम

Thu, 11 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
कार्यशाला में पत्थरों की सफाई के लिए टेस्टिंग करते जर्मन कंपनी के लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन का समतलीकरण कार्य पूरा होने के साथ अब राममंदिर निर्माण की तैयारी भी तेज हो गई है। प्रथम चरण में मंदिर का फाउंडेशन तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए एलएंडटी की कंपनी ने रामजन्मभूमि परिसर में डेरा डाल रखा है। अब शीघ्र ही रामजन्मभूमि कार्यशाला में रखे तराशे गए पत्थरों को रामजन्मभूमि परिसर पहुंचाया जाएगा। परिसर में पहुंचाने से पहले इन पत्थरों को पुन: चमकाने के लिए विशेष केमिकल से इनकी सफाई की जाएगी। सफाई का काम जर्मन की कंपनी करेगी।
विज्ञापन

जर्मन कंपनी एकेडमी के छह सदस्यों की टीम कार्यशाला में पत्थरों की सफाई के लिए टेस्टिंग भी कर चुकी है। अब अब ट्रस्ट की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि रामजन्मभूमि की कार्यशाला में राममंदिर की एक मंजिल के लिए तराशे गए पत्थरों को रखा गया है। पत्थर कार्यशाला में करीब 28 वर्षों से खुले में रखे हैं। इससे इनकी चमक धूमिल हो गई है। अधिकांश पत्थरों पर काई जम गई है। ऐसे में इन्हें राममंदिर निर्माण के लिए प्रयोग किए जाने से पहले पुन: चमकाने की आवश्यकता है।
राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। फाउंडेशन तैयार किए जाने के बाद मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को लगाए जाने का कार्य किया जाएगा जिसके लिए पत्थरों कि साफ-सफाई भी शुरू किया जाएगा। पत्थरों की सफाई तेज गति से हो इसके लिए विशेष केमिकल लगाए जाने के लिए कार्यशाला में सफाई के लिए आए जर्मन की एकेडमी कंपनी के एक्सपर्ट ने टेस्टिंग की है।
कार्यशाला प्रभारी अन्नू सोनपुरा के मुताबिक मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए पत्थरों को रामजन्मभूमि परिसर पहुंचाया जाएगा, लेकिन उसके पहले पत्थरों की साफ-सफाई की जानी है। जिसके लिए छह एक्सपर्ट अयोध्या पहुंचे हैं। पत्थरों की साफ-सफाई के लिए विशेष केमिकल का यूज किया जाना है जिससे कि पत्थरों सफाई जल्द से जल्द किया जा सके।
तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में रखे पत्थरों को साफ-सफाई के बाद रामजन्मभूमि परिसर तक पहुंचाए जाने की तैयारी भी तेज हो गयी है। ये पत्थर परिक्रमा मार्ग से होते हुए रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जिससे बड़ी गाड़ियां पत्थरों को लेकर अंदर आसानी से पहुंच सके। इस दौरान इस बात का भी ख्याल रखा जाना है कि पत्थरों को किसी भी प्रकार से नुकसान ना हो । वहीं दूूूसरी तरफ राममंदिर की दूसरी मंजिल के लिए शेष पत्थरों की तराशी के लिए परिसर में ही कार्यशाला खुलेगी। इसके लिए बहुत जल्द ही एलएंडटी के पचास मजदूर अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

पत्थरों की सफाई के लिए ट्रस्ट से हरी झंडी का इंतजार
रामजन्मभूमि कार्यशाला में पत्थरों कर साफ-सफाई कार्य का प्रारंभ करने से पहले जर्मन कंपनी को ट्रस्ट से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व डॉ.अनिल मिश्र अभी दिल्ली में पीएम के अयोध्या कार्यक्रम को लेकर डटे हुए हैं। माना जा रहा है कि वे शुक्रवार की शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। कार्यशाला प्रभारी अन्नू भाई सोमपुरा का कहना है कि पत्थरों की सफाई के लिए जर्मन की एकेडमी कंपनी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सामने टेस्टिंग देगी, ट्रस्ट की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही साफ-सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed