फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

मंदिर के लिए राम नाम लिखीं 51 हजार ईंट दान करेगा भट्ठा मालिक

Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
भट्ठा व्यापारी संदीप वर्मा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब राम भक्तों में मंदिर निर्माण के लिए बेचैनी बढ़ गई है। भक्त भी राम मंदिर निर्माण के लिए टकटकी लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के लिए लोग दान भी करने लगे हैं। तकपुरा के ईंट-भट्ठा मालिका संदीप भी 51 हजार ईंटें राम मंदिर निर्माण के लिए दान करेंगे। इन ईंटों पर राम नाम लिखा होगा। भट्ठे पर मजदूरों ने ईंटें बनानी शुरू कर दी हैं। अब तक चार हजार से ज्यादा ईंट बनकर तैयार भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अयोध्या के तकपुरा निवासी ईंट-भट्ठा मालिक संदीप वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही राम मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार अव्वल दर्जे की ईंटें मंदिर की नींव भरने के लिए दान करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि जिस जगह पर राम नाम की ईंटें बन रहीं हैं, वहां जूता और चप्पल पहनकर जाना वर्जित है। यह विशेष तरह की मटियारी मिट्टी से बनी ईंटें होंगी।
ईंट पाथने के लिए 16 मजदूर लगे हैं। जो रात-दिन मेहनत करके 51 हजार ईंटों को तैयार करेंगे। ईंट-भट्टे के मालिक की मानें तो उनके मन में इच्छा आई कि वह भगवान राम के मंदिर के गर्भ गृह की नींव भरने के लिए 51 हजार ईंटें रामलला को दान करें।

कहा कि भक्त और भगवान का ताल्लुक सदियों से चला आ रहा है। आस्थावान भक्त हमेशा भगवान के प्रति अपना समर्पण व्यक्त करते हैं। बताया कि करीब चार हजार ईंटें बनकर तैयार हो चुकी हैं।

अयोध्या में तैयार हो रहीं राम नाम का ईंटें।

अयोध्या में तैयार हो रहीं राम नाम का ईंटें।- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed