फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram ki padhi will also provide security to devotees

भक्तों को सुरक्षा भी देगी राम की पैड़ी

Thu, 17 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
ram ki padhi will also provide security to devotees
अयोध्या-राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। हर की पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी में अविरलता का प्रयास मूर्त रूप लिया तो अयोध्या में सरयू स्नान करने वाले भक्तों को आस्था के साथ सुरक्षा का भरोसा भी मिलेगा।
विज्ञापन

कहा जाता है कि स्वर्गद्वार की शुरूआत इसी पैड़ी से होती है, नागेश्वरनाथ इसी के तट पर स्थित है। यहीं से अयोध्या के ऐतिहासिक मंदिरों की शुरूआत होती है।
संत बताते हैं कि पहले सरयू यहीं से बहती थीं, भगवान राम समेत चारों भाई यहीं स्नान करते थे। इसके अलावा सरयू की लहरों में आए दिन डूबने की घटनाएं को देखते हुए पैड़ी में नहाना मुफीद होगा क्योंकि यहां गहराई मात्र 4 से 6 फिट होगी।
विज्ञापन

वर्षों से उपेक्षित पड़ी राम की पैड़ी अब सरयू तट की शोभा बनेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद आईआईटी रुड़की से आई मॉडल स्टडी रिर्पोट के अनुसार नई राम की पैड़ी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राम की पैड़ी की जलधारा अविरल एवं स्वच्छ होगी तो वहीं इसमें डूबने का खतरा भी नहंीं होगा। सरयू नहर खंड के अवर अभियंता जितेंद्र प्रताप ने बताया कि पैड़ी पर 64 मीटर का नया घाट बनाया गया है। साथ ही पैड़ी की गहराई मात्र 4 से 6 फिट की होगी। पानी जहां फ्लो होना है वहां आरसीसी बेड बनाए गए हैं।
सहस्रधारा घाट पर पंप हाउस बनाया गया है जहां से सरयू का पानी राम की पैड़ी में अविरल रूप से प्रवाहित होगा। पानी का बहाव 80 सेमी प्रतिसेंकड के अनुसार होगा। बताया कि पैड़ी का जल स्वच्छ एवं अविरल होगा इसलिए इसमें स्नान किया जा सकेगा, क्योंकि पैड़ी में भी सरयू की जलधारा ही प्रवाहित होगी।

राम की पैड़ी अब श्रद्धालु, भक्तों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पैड़ी के पंप हाउस की क्षमता 6 गुना बढ़ा दी गई है। पैड़ी में सरयू की जलधारा अब 21 अक्तूबर से अविरल प्रवाहित होगा, यहां श्रद्धालु स्नान भी कर सकते हैं। मेले के दौरान इसकी उपयोगिता सिद्ध होगी।
जय सिंह, मुख्य अभियंता, सरयू नहर खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed