फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rallies banned, security agencies alerted

रैलियों पर रोक, सुरक्षा एजेंसियों को किया गया सतर्क

Fri, 01 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rallies banned, security agencies alerted
अयोध्या। राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड के बाद डीएम नितीश कुमार ने जिले में हर तरह की रैली, जुलूस आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

डीआईजी ने अयोध्या जनपद के साथ-साथ रेंज के सभी पांच जिलों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। मिश्रित आबादी के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा के पक्ष में इंटरनेट पर पोस्ट करने वाले दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के विरोध में जिले में बजरंग दल, विहिप समेत अन्य हिंदू संगठनों द्वारा रोज धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल से निपटने के लिए जिले समेत अयोध्या रेंज की पुलिस सक्रिय हो गई है। ज्ञापन आदि देने के दौरान भी मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की अपील की गई है।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौके पर ही जाकर ज्ञापन लिए जाएं। उन्होंने बताया कि जिले की मिश्रित आबादी वाले इलाके व संवेदनशील स्थानों पर डायल 112 वाहनों के अलावा कहीं-कहीं पीएसी भी लगाई जा रही है।
साइबर सेल को सोशल मीडिया को शरारती तत्वों की आईडी की 24 घंटे निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया है। पूर्व में कई प्रकरणों में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोपियों के अकाउंट लगातार खंगाले जा रहे हैं।
एलआईयू के अलावा सभी सुरक्षा एजेंसियों को हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। क्विक रिस्पांस टीमों को भी सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
मिश्रित आबादी के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पक्ष में इंटरनेट पर पोस्ट करने वाले दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के विरोध में जिले में बजरंग दल, विहिप समेत अन्य हिंदू संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल से निपटने के लिए जिले समेत अयोध्या रेंज की पुलिस सक्रिय हो गई है। ज्ञापन आदि देने के दौरान भी मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की अपील की गई है।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौके पर ही जाकर ज्ञापन लिए जाएं। उन्होंने बताया कि जिले की मिश्रित आबादी वाले इलाके व संवेदनशील स्थानों पर डायल 112 वाहनों के अलावा कहीं-कहीं पीएसी भी लगाई जा रही है।
साइबर सेल को सोशल मीडिया को शरारती तत्वों की आईडी की 24 घंटे निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया है। पूर्व में कई प्रकरणों में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोपियों के अकाउंट लगातार खंगाले जा रहे हैं।
एलआईयू के अलावा सभी सुरक्षा एजेंसियों को हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। क्विक रिस्पांस टीमों को भी सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया है।

डीआईजी ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों में सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये हैं। सभी एसपी को भ्रमण करने व जनता से सद्भाव की अपील करने के लिए कहा गया है। रेंज में अमन-चैन कायम है। शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed