फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rain became a disaster, four died due to house-wall collapse

आफत बनी बारिश, मकान-दीवार गिरने से चार मौत

Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster, four died due to house-wall collapse
अयोध्या-करेरु गांव में अपने गिरे हुए मकान को दिखाते कल्लू - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गरीब परिवारों पर आफत बनकर टूटी है। मसौधा ब्लॉक के दोस्तपुर गांव और रुदौली के बसायगपुर में कच्चे मकान व दीवार ढह जाने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गयी है। चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मसौधा प्रतिनिधि के अनुसारपूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा पुलिस चौकी के बगल स्थित दोस्त पुर गांव में बुधवार आधी रात के आसपास बारिश के दौरान एक दलित का मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबकर गृहस्वामी जन्नू की 50 वर्षीय मां निर्मला, उसका 10 वर्षीय बेटा देव ऋषि और 60 वर्षीय सास राजदेई गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। देव ऋषि व राजदेई की हालत गंभीर बताई गई है। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली थाना असंदरा जनपद बाराबंकी के ग्राम बसायगपुर मजरे ढेमा के अरविंद कुमार यादव (35) व उसका पुत्र मिथिलेश कुमार यादव (8) कच्ची दीवार के सहारे पड़े छप्पर के नीचे लेटे थे। बुधवार रात बरसात में अचानक दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई परविंदर ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विधायक राम चंद्र यादव ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। अरविंद कुमार परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिवार में पत्नी प्रतिमा, दो छोटे बेटे और मां है।
विधायक ने जिलाधिकारी बाराबंकी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए शीघ्र पोस्टमार्टम किये जाने हेतु सीएमओ बाराबंकी को निर्देशित करने के लिए कहा। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगिरि मजरे राजकुमार का पुरवा में गुरुवार को गांव निवासी बमबहादुर रावत का मकान ढह गया।
जिसके मलबे में दबकर उनकी नौ वर्षीय बेटी अंशु जख्मी हो गई। ग्रामवासी आशीष तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
रौजागांव व अलिया बाद संपर्क मार्ग पर गुरुवार सुबह छह से अधिक विशालकाय पेड़ बारिश से गिर गए हैं। जिसके कारण इस मार्ग पर काफी देर तक यातायात व्यवस्था बाधित रहा। इससे वन विभाग के अधिकारियों से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू करवाया गया।
अमानीगंज क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच फैजाबाद- सुल्तानपुर यूनाइट ब्रांच शारदा सहायक नहर की मध्य पटरी में गुरुवार सुबह खंडासा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव के संकरे पुल वाले रास्ते पर कटान हो गई। जिससे पुल से आवागमन बाधित हो गया। हालांकि मध्य पटरी में कटान होने से आसपास के क्षेत्रों में जलभराव का खतरा नहीं है।

सूचना पर नहर विभाग के सहायक अभियंता राजेश निगम व जेई दिलीप मिश्रा मौके पर पहुंच गए। रास्ते पर हुए कटान को भरवाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता रजनीश गौतम ने बताया की जुड़वा नहर के पुल के सामने का हिस्सा धंस जाने से आवागमन बाधित हो गया था जिसे भरवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed