{"_id":"612a7de78ebc3e17096d11fd","slug":"railway-track-from-patranga-to-ayodhya-will-be-the-responsibility-of-the-magistrates-faizabad-news-lko593184444","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरंगा से अयोध्या तक रेलवे ट्रैक रहेगा मजिस्ट्रेटों के जिम्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरंगा से अयोध्या तक रेलवे ट्रैक रहेगा मजिस्ट्रेटों के जिम्मे
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले में आठ दर्जन से ज्यादा मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिले की सीमा पटरंगा से अयोध्या तक का रेलवे ट्रैक भी इस दौरान मजिस्ट्रेटों के हवाले रहेगा। अयोध्या को सात जोन, सेक्टर और सब सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के आने के लगभग तीन घंटे पहले से ये मजिस्ट्रेट अपने तैनाती स्थल पर पहुंच जाएंगे।
राष्ट्रपति ट्रेन से अयोध्या आने वाले हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या नगर व कार्यक्रम स्थल के साथ ही जिले में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। जोन, सेक्टर व सब सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस के अफसर लगाए गए हैं।
पटरंगा गांव रेलवे क्रॉसिंग से अयोध्या रेलवे स्टेशन के ट्रैक को चार सेक्टर और नौ सब सेक्टर में बांटा गया है। इसकी जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस अफसरों को सौंपी गई है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा मजिस्ट्रेट और इतने ही पुलिस अफसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या के रेलवे स्टेशन, मार्ग व्यवस्था, रामकथा पार्क, सरयू होटल, हनुमानगढ़ी व श्रीराम जन्मभूमि को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटकर पांच दर्जन से ज्यादा मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कंटीजेंसी रूट और रेलवे स्टेशन, रामकथा पार्क सहित अन्य कई स्थानों पर पार्किंग के लिए मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
प्रस्तावित मार्ग के अलावा हाईवे से होकर एक वैकल्पिक मार्ग पर भी मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। नया डाक बंगला, श्रीराम अस्पताल, जिला अस्पताल, सर्किट हाउस, हवाई पट्टी व हेलीपैड आदि पर भी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम अनुज कुमार ने मजिस्ट्रेटों और पुलिस अफसरों की तैनाती आदेश जारी कर दिया गया है। डीएम कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।
राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के लिए गैर जनपदों से वरिष्ठ अफसरों को बुलाया गया है। बताया गया है कि पड़ोसी जिले सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर के अब तक 10 अफसरों ने यहां आमद दर्ज करा दी है। इनमें अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर के अफसर हैं।