फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   railway station

अयोंध्या जंक्शन करा देगा रामनगरी का अहसास

Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
railway station
प्रस्तावित अयोध्या रेलवे स्टेशन का मॉडल। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार गठन के बाद से ही अयोध्या को पर्यटन की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया था।
विज्ञापन

वहीं, रामनगरी में भव्य मंदिर निर्माण की संभावना को भांपते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन का विस्तार व सुंदरीकरण वर्ष 2018 में ही शुरू कर दिया गया था।
इसका निर्माण होने के बाद वर्ष 2020 में जब रेल यात्री अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे तो उन्हें किसी मंदिर या तीर्थ स्थल पर पहुंचने का अहसास होगा।
इसके लिए प्रस्तावित श्रीरामजन्मभूमि मॉडल के तर्ज पर अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। पूरी तरह से एयरकंडीशन युक्त विशाल परिसर की दीवारों पर लिखी रामायण की चौपाइयां व प्रसंगों का चित्र आपको अयोध्या की संस्कृति का एहसास कराएगा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर करीब एक लाख लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।
अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण शुरू होते ही यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 तक तैयार होने वाला यह स्टेशन विहिप के प्रस्तावित राम मंदिर मॉडल की तर्ज पर बन रहा है। रेलवे स्टेशन के चारों कोनों को मंदिरों के ऊपर वाले बड़े गुंबदों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीच-बीच में कुछ छोटे गुंबद भी लगाए जाएंगे। स्टेशन के बीचों-बीच मुकुटनुमा ढांचा होगा, वहीं खंभे भी मंदिरों की तरह ही होंगे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यहां पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं के रुकने का इंतजाम किया जा रहा है। नए स्वरूप वाला अयोध्या जंक्शन रामनगरी की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेगा।
भवन के भीतर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में ढाला जा रहा है, दीवार पर रामायण से जुड़ी चौपाइयां, प्रसंग से यहां अयोध्या के संस्कृति की झलक दिखेगी तो भवन के भीतर यात्रियों को आधुनिक व्यवस्थाएं भी मिलेंगी।
कर्मचारियों का आवास बनकर तैयार
जम्मू में कटरा रेलवे स्टेशन का निर्माण करने वाली संस्था राइट्स अयोध्या जंक्शन के नए भवन का निर्माण कार्य करा रही है। कार्य के प्रथम चरण में कर्मचारियों के आवास के लिए बन रहे तीन मंजिला भवन लगभग तैयार हो गया है। फिनशिंग का कार्य पूरा होते ही इसे हैंडओवर करने की तैयारी है। अधिकारियों मुताबिक शुरुआत में इसके लिए 80 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था जो बाद में बढक़र करीब 134 करोड़ तक पहुंच गया। कार्यदाई संस्था राइट्स के जीएम रंजीत वर्मा ने बताया कि दिसंबर 2020 तक रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा कर लेने का लक्ष्य है।
फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर समेत होगी अत्याधुनिक सुविधाएं
अयोध्या स्टेशन अधीक्षक महेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि अयोध्या स्टेशन का विस्तारीकरण करने की जिम्मेदारी राइट्स संस्था को दी गई है। यहां के तीनों प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए जहां दो पैदल पुल बनाए जाएंगे, इनमें से एक तैयार हो चुका है, जिसे यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

वहीं बुजुर्गों व महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा, जिससे करीब 1 लाख तक की भीड़ यहां रुक सकेगी। बताया कि पूरा स्टेशन एलईडी लाइट्स से जगमगाएगा। यहां दो दर्जन पेयजल बूथ, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 150 से अधिक स्टील की बेंचें, प्रतीक्षालय, विश्रामालय बनाया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप यहां कार्य चल रहा है, इस निर्माण को दिसंबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed