फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

भुगतान की आस लेकर बुजुर्ग अनशन पर, समर्थन देने पहुंचे नेता

Wed, 04 Nov 2020 08:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
protest
कांग्रेस ​​जलाध्यक्ष ने बुजुर्ग से की मुलाकात। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बीकापुर के पातूपुर दोहरी में बुजुर्ग राम तेज वर्मा का सोलहवें दिन भी अनशन जारी रहा। बुधवार को अनशन पर बैठे बुजुर्ग रामतेज से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके इस जायज हक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा अगर प्रशासन नहीं चेता और बुजुर्ग का बकाया गन्ने के मूल्य का भुगतान नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी मसौधा चीनी मिल के समक्ष जनांदोलन कर सड़कों पर उतरेगी, एवं किसानों के हक की लड़ाई हर स्तर पर लगेगी। यादव ने कहा पिछले 30 वर्षों से बेचे गए गन्ने के पैसे के भुगतान की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा को एक बार बीकापुर तहसील प्रशासन इसी मांग पर अपना हक मांगने पर जेल भेजकर अपनी तानाशाही दर्शा चुकी है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रेषित कर दी है। प्रतिनिधि मंडल में मंडल प्रभारी सोशल मीडिया शैलेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर प्रभात यादव,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर राज कुमार सिंह, अमरजीत रावत, नीरज यादव, भोला यादव, बैजनाथ वर्मा, लक्ष्मण निषाद, उदय भान, चंद्रिका वर्मा, राम प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed