फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

विवि कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, भटके छात्र

Thu, 21 Nov 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
protest
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के कर्मचारियों ने गुरुवार को कुलपति पर दुर्व्यवहार व मांगों पर प्रतिकुलपति के खराब रवैये के खिलाफ कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी कुलपति कार्यालय पहुंचकर कुलपति व प्रो. कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले को बढ़ता देख पुलिस व जिला प्रशासन व मोर्चा संभाला। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी से वार्ता के बाद दोपहर दो बजे सात दिन के अंदर कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण का समझौता हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी कार्य पर लौटे। इस दौरान प्रशासनिक भवन में पूरी तरह कार्य ठप रहा। आवश्यक प्रशासनिक कार्यों के लिए विवि पहुंचे विद्यार्थी व अभिभावक इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी समस्याओं को लेकर कुलपति व कर्मचारी संगठन में बुधवार की शाम को वार्ता होनी थी। जैसे ही वार्ता के लिए कुलपति आए तो 40 कर्मचारी को देखकर भड़क उठे।
इस दौरान कई कर्मचारियों ने आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद कुलपति वापस अपने कार्यालय में चले गए। इसी दौरान कर्मचारियों ने आक्रोश में नारेबाजी शुुरू कर दी।
काफी देर तक सुलह समझौते का प्रयास चलता रहा लेकिन कोई नतीजा न निकलने पर कर्मचारी व अधिकारी वापस चले गए। गुरुवार की सुबह कार्यालय के खुलते ही कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को बाहर मैदान में एकत्रित कर लिया। इसके बाद प्रशासनिक भवन पूरी तरह से खाली हो गया।
कर्मचारी वीसी कार्यालय के सामने नारेबाजी करने लगे व प्रो वीसी को हटाए जाने की मांग करने लगे। मामले की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह व सीओ सिटी अरविंद कुमार चौरसिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुलसचिव समेत समस्त लोगों ने वार्ता शुरू की।

कर्मचारी अपनी मांगों को पूरी किए जाने की जिद पर अड़े रहे। अंत में एक सप्ताह के समय पर समझौता हुआ। कर्मचारी काम पर वापस लौट गए। बहिष्कार के दौरान प्रशासनिक भवन समेत समस्त कार्यालयों में ताले बंद रहे। यहां तक एकल विंडो व अन्य मार्कशीट करेक्शन, डिग्री व माग्रेशन संबंधी कोई भी कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed