{"_id":"5dd6c3fb8ebc3e54e2279c66","slug":"protest-faizabad-news-lko493492049","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने डीआरएम कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने डीआरएम कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन
रुदौली। भेलसर-रुदौली मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए बंद रेलवे क्रॉसिंग को खुलवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को डीआरएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा डीआरएम को लिखे गए पत्र पर कार्रवाई की मांग की गई।
रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने के लिए व्यापारियों ने विधायक रुदौली और किसान यूनियन ने जिलाधिकारी समेत डीआरएम को पत्र लिखकर आने-जाने लायक रास्ता देने की मांग की थी।
जिलाधिकारी अनुज झा ने बीते 15 नवंबर को डीआरएम को पत्र लिख गेट खोले जाने की बात कही थी। भाकियू नेता दिनेश दुबे ने बताया कि 24 नवंबर से रौजागांव चीनी मिल के चलने के बाद किसानों को गन्ना मिल तक ले जाने लायक कोई भी रास्ता सही नहीं है।
विज्ञापन
वहीं रेलवे मंडल अभियंता सिविल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डीआरएम ने जिलाधिकारी अयोध्या के पत्र पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है।