{"_id":"5d727fba8ebc3e01314980ac","slug":"protest-against-school-faizabad-news-lko480153254","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन से बच्चे नहीं आ रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन से बच्चे नहीं आ रहे स्कूल
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र के चंदीपुर नगहरा ग्राम पंचायत में परिषदीय विद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित पोल्ट्री फार्म और ग्रामीणों के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है। पिछले 12 दिनों से विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक बच्चों का इंतजार कर रहे लेकिन बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं।
दूसरी ओर पोल्ट्री फार्म संचालक ने विरोध करने वाले पूर्व प्रधान राजेश सिंह सहित आठ ग्रामीणों के खिलाफ ग्रामीणों को उकसाने और गुंडा टैक्स मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया है।
शुक्रवार को शाहगंज चौकी इंचार्ज अगस्त मुनि त्रिपाठी ने आरोपियों के घर पहुंचकर दबिश दी लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदीपुर नगहरा में दो बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
जबकि प्राथमिक विद्यालय पडरी तारा में कोई भी बच्चा शिक्षा ग्रहण करने नहीं पहुंचा। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि पिछले 12 दिनों से कोई भी छात्र-छात्रा स्कूल नहीं आ रहे हैं। पठन-पाठन पूरी तरह बंद हो गया है।
गांव के निवासी वीर बहादुर सिंह, कुसुम सिंह, अमर बहादुर, सुरेश, सभा जीत सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर पोल्ट्री फार्म का संचालन बंद कराने की मांग की है।
कहा है कि प्रदूषण और पोल्ट्री फार्म का विरोध करने पर पोल्ट्री फार्म संचालक द्वारा थाने में फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। प्रशासन के लोगों द्वारा भी अनावश्यक दबाव बनाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए धमकाया भी जा रहा है।