{"_id":"612a7de68ebc3e7a0a7d35b2","slug":"president-will-know-the-progress-of-shri-ram-temple-construction-from-the-trust-faizabad-news-lko5931842186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट से श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति जानेंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट से श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति जानेंगे राष्ट्रपति
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद रामकथा पार्क में रामायण कान्क्लेव के शुभारंभ के बाद श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से श्री राम मंदिर निर्माण की जानकारी प्राप्त करेंगे।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के मुताबिक राष्ट्रपति रामकथा पार्क में रामायण कान्क्लेव के शुभारंभ के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र से श्रीराम मंदिर के निर्माण संबंधी प्रगति की स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। उसके बाद राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि स्थित मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के साथ पौधारोपण करेंगे। इसके बाद फिर प्रेसिडेंसियल ट्रेन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
शनिवार को डीएम और एसएसपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन से रामकथा पार्क, हनुमानगढ़ी, श्री रामलला मंदिर आदि स्थान का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि जो भी तैयारी संबंधित कार्य है, आज प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाय। जिन अधिकारियों की जहां पर ड्यूटी लगाई गई है, अपने कार्य क्षेत्रों का गहनता से भ्रमण करें, पर्यवेक्षण करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अति विशिष्ट सुरक्षा प्रोटोकॉल कोविड मानकों के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए दूरदर्शन, एएनआई व आकाशवाणी को अधिकृत किया गया है। उन सभी की ओबी वैन व कैमरा टीम अपने-अपने स्थानों पर स्थापित कर दी गई है। इसका सजीव प्रसारण डीडी न्यूज नेशनल और डीडी न्यूज उत्तर प्रदेश पर 29 अगस्त को सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा।