फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparation to provide world class facilities to 50 thousand tourists daily

रोजाना 50 हजार पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी

Wed, 23 Sep 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparation to provide world class facilities to 50 thousand tourists daily
अयोध्या। राम नगरी को वैश्विक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। 50 हजार के आसपास पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक निजी कंपनी को सर्वे कर प्लान बनाने की जिम्मेदारी दे दी है। निजी कंपनी अयोध्या को वैश्विक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार करेगी। जिला प्रशासन इसे नगर निगम, अयोध्या विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद से सहमति के बाद शासन को भेजेगा। शासन से अनुमति के बाद अयोध्या के बन रहे मास्टर प्लान 2031 में इसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

राम नगरी का मास्टर प्लान 2031 का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। टाउन प्लानर विभाग की ओर से 1600 शीटों का नक्शा एनआरसी हैदराबाद को भेज दिया गया है। अब एनआरसी हैदराबाद इसके भू-उपयोग का नक्शा एक शीट में भेजेगा। इसके बाद महायोजना पर कार्य शुरू होगा। माना ये जा रहा है कि हैदराबाद से नक्शे की शीट मिलने में एक माह का समय लग सकता है। इस बीच रामनगरी को वैश्विक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरयू के दोनों तरफ गोंडा-बस्ती के बड़े भू-भाग को मिलाकर प्रस्तावित अयोध्या विकास प्राधिकरण के विस्तारीकरण का नया मास्टर प्लान बनाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई है।
विज्ञापन

कहा गया है कि यह कंपनी राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों के आने के मुताबिक सर्वे करके वैश्विक सुविधाओं से युक्त रामनगरी का खाका तैयार करे, जिसमें आधुनिक शहर की तरह सड़कें-पुल, कॉरिडोर, पार्क, अस्पताल, शिक्षक संस्थाओं और रोजगार के अवसर समेत पंच सितारा होटल से लेकर आधुनिक बाजार, माल समेत त्रेतायुगीन दृश्यों-भावनाओं से युक्त विशाल नगर का स्वरूप हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विकास कार्यों के खास विभागों के साथ एक बैठक की है। इसमें एक निजी कंपनी को सर्वे के प्लान बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है। प्लान बन जाने के बाद शासन को भेजा जाएगा।
देश की जीडीपी में भी होगा अयोध्या का अहम योगदान
एक अनुमान के मुताबिक अगले तीन वर्षों में प्रतिदिन 50 हजार के आसपास पर्यटक अयोध्या आएंगे। जबकि राम मंदिर और विश्व की सबसे बड़ी श्रीराम की मूर्ति बनने के बाद पर्यटकों की संख्या कई गुनी बढ़ेगी। यहां से होने वाली आय का प्रदेश और देश की जीडीपी में अहम योगदान होगा। ऐसे में पर्यटकों को रिझाने के लिए विभिन्न प्रकार के उपक्रमों के साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं भी देनी होंगी। इसलिए शासन व प्रशासन दोनों तैयारियां कर रहा है।
अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटक सुविधाएं देने के लिए पर्यटक की दृष्टि से एक विशेष प्लान बनाया जा रहा है। इसमें अयोध्या की पुरानी बस्ती व इमारतों का रेनोवेशन, सड़कों का विकसित स्वरूप, अध्यात्म की दृष्टि से जुड़े सभी स्थानों का विकास, साधु-संतों के लिए विशेष प्रकार की धर्मशालाएं व सभी पौराणिक स्थलों तक पहुंचने के लिए बेहतरीन ट्रैवलिंग शामिल है। इसके अलावा घाटों व नदी का सुंदरीकरण, शहर में परिवहन की विशेष व्यवस्था, लिंक मार्गों का विकास एवं सुंदरीकरण, अयोध्या के सभी द्वारों पर विशेष गेट, आधुनिक सुविधाओं वाले छोटे छोटे होटल आदि पर्यटन के प्लान में शामिल हैं।

विश्व की हर आधुनिक सुविधा से युक्त पर्यटन का नया प्लान बनने के बाद मास्टर प्लान 2031 में शामिल किया जाएगा। मास्टर प्लान का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है।
- नीलेश कटिहार, सहायक आयुक्त नियोजक टाउन प्लानर अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed