फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pre-mansoon storm came together,tree sour

आंधी संग आया प्री मानसून, पेड़ उखड़े

Tue, 16 Jun 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
धान की खेती को लेकर आसमान निहार रहे किसानों के चेहरे खिल उठे और पारा लुढ़कने से गर्मी से राहत मिली। मगर दोपहर बाद निकली धूप से फिर उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। तेज हवा के चलते फैजाबाद-आजमगढ़ राजमार्ग पर पूरा बाजार के पास आम का एक पेड़ गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन


वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश से नाला-नाली चोक होने से मुहल्लों समेत गलियों व मुख्य मार्गों पर हुए जलभराव से लोग परेशान हुए। पिछले तीन दिनों से चल रहे बादलों के खेल के बीच सोमवार की सुबह पुरवा हवा के साथ मध्यम और तेज बारिश से हर कोई खुश और राहत महसूस करता नजर आया।
विज्ञापन


इस दौरान पूरा बाजार के पास आजमगढ़ मार्ग पर आम का पेड़ गिरने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। काफी देर बाद पुलिस व प्रशासन ने पेड़ की डालियां कटवा जाम हटवाया। दोपहर बाद फिर तेज धूप निकली तो सभी को दिक्कतें महसूस होने लगीं। प्री मानसूनी वर्षा से जिले  में पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का मन मयूर नाच उठा है।शहर समेत मिल्कीपुर, बिलहरघाट, रसूलाबाद, गौराघाट, कोडऱी बाजार, हनुमतनगर,  रानीबाजार, कुमारगंज, रुदौली और मैंगो बेल्ट सोहावल क्षेत्र में हल्की से तेज वर्षा हुई है। इससे सब्जियों, गन्ना और चरी को फायदा पहुंचा है। किसानों ने खाली हुए खेतों की जुताई शुरू कर दी है। मौसम विभाग कुमारगंज के अनुसार जिले में करीब आठ मिमी. वर्षा दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed