फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pre board exam start

Ayodhya News: दसवीं व बारहवीं की शुरू हुई प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Tue, 17 Jan 2023 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
pre board exam start
अयोध्या। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जिले के 437 विद्यालयों में सोमवार से हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई हैं। 20 जनवरी तक परीक्षाओं को संपन्न करके उनके अंकों को परिषद की वेबसाइट पर भी दर्ज किया जाना है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 16 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त समेत 437 विद्यालय संचालित हैं। इनमें वर्तमान सत्र में हाईस्कूल के 44,613 व इंटरमीडिएट के 39,138 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए बीते सप्ताह बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया था। इसके अनुपालन में सोमवार को अधिकांश स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाना था। इस तरह स्कूलों ने अलग-अलग विषयों की परीक्षा पहले दिन संपन्न कराई। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा 16 से 20 जनवरी के मध्य कराया जानी है। मूल्यांकन के बाद अंकों का विवरण भी यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर दर्ज किया जाएगा। अपने स्तर से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed