फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prayag devotees arrived from Ayodhaya

प्रयाग से अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु, मंदिरों में रेला

Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prayag devotees arrived from Ayodhaya
मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयाग गई श्रद्धालुओं की भीड़ लौटने पर मंगलवार को धर्मनगरी श्रद्धालुओं से सराबोर हो गई। सरयू घाट से लेकर प्रमुख मठ-मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला रहा।
विज्ञापन


मौके की नजाकत देख सक्रिय हुए पुलिस व प्रशासन ने ड्यूटी में लगाये गये अधिकारियों को अलर्ट कर दिया और रामनगरी की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मशक्कत कर भीड़ को संभाला और आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


माघ मास के तेरस पर्व से ही नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई थी, जो मौनी अमावस्या पर सरयू में स्नान-दान तथा प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद अपने घरों को लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सोमवार की शाम से ही मौनी अमावस्या पर इलाहाबाद के प्रयाग में गंगा स्नान करने गये श्रद्धालुओं की वापसी का दौर शुरू हुआ तो धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी।

प्रयाग की ओर से आ रही बसों, ट्रेनों और प्राइवेट वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जीप-मिनी बस आदि वाहनों का काफिला रामनगरी पहुंचा तो पूरी धर्मनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार हो गई।

रात दो बजे से ही प्रयाग से लौटे श्रद्धालुओं ने नयाघाट स्थित सरयू के घाटों पर स्नान व दान शुरू कर दिया और इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला प्रमुख मठ-मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम आदि मंदिरों की ओर बढ़ चला।

हाल यह रहा कि मंगलवार भोर चार बजे से सुबह नौ बजे तक हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के बाद व्यवस्था चरमराने लगी तो मंदिर से जुड़े पुजारियों ने मोर्चा संभाला व मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी।

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास व रमेश दास ने बताया कि भोर में भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। भीड़ उमड़ने की जानकारी पर सुबह पांच बजे पहुंचे एसपी सिटी आरएस गौतम व रेजीडेंट मजिस्ट्रेट डा. संतोष कुमार ने नयाघाट पर मोर्चा संभाला और शहर की ओर आने वाले मार्गों पर प्रतिबंध कर भीड़ को नियंत्रित कराया।

हालांकि दिन भर रामनगरी में वीआईपी वाहनों के आवागमन के चलते श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। नयाघाट बंधा तिराहे व श्रीराम अस्पताल पुलिस बैरियर से टैंपो-टैक्सी व चार पहिया वाहनों के नगरी में प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते गली-कूचों के माध्यम से टैक्सी व चार पहिया वाहन दौड़ते नजर आये।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि भीड़ उमड़ने के आसार पहले से ही थे। इसको लेकर घाट समेत चार जोन बना प्रभारियों के रुप में डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी।


सुरक्षा व व्यवस्था के मद्देनजर महिला पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस, पीएसी की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह भीड़ का दबाव बढ़ने पर ड्यूटी पर लगाये गये अधिकारियों को निर्देशित कर भीड़ को नियंत्रित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed