फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prachi tops in essay competition

निबंध प्रतियोगिता में प्राची अव्वल

Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prachi tops in essay competition
अयोध्या। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अयोध्या शोध संस्थान द्वारा अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के जीवन चरित्र पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में किया गया। इसके बाद बिस्मिल की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राची सिंह, द्वितीय पुरस्कार उमा कुमारी व तृतीय पुस्कार प्रवीन कुमार को प्राप्त हुआ। इसके साथ विरेंद्र कुमार अग्रहरि, प्रतीक्षा तिवारी, शिवम, विरेंद्र कुमार व कृपा शंकर गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि उमेश दास, संग्रहालय के उपनिदेशक योगेश कुमार, अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ व सागर कला भवन के निदेशक, एसबी सागर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पंकज कुमार यादव, कला प्रवक्ता भवदीय डिग्री कॉलेज, अंबरीश कुमार श्रीवास्तव व गया प्रसाद आनंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed