फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   power corporation

अयोध्या के हर बिजली उपकेंद्र को मिलेगी अलग लाइन

Thu, 21 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
power corporation
अयोध्या। नगरनिगम क्षेत्र में फरवरी से बिना कटौती बिजली आपूर्ति की राह आसान होने जा रही है। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दर्शनगर प्रेषण खंड के बाद अयोध्या में बन रहे नया प्रेषण केंद्र फरवरी से काम करना शुरू कर देगा। इस प्रेषण खंड के शुरू होने के बाद शहर के सभी बिजली उपकेंद्रों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था हो जाएगी। अभी तक एक लाइन से दो उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं।
अयोध्या के नगर क्षेत्र में 13 उपकेंद्र आते हैं। इन सभी उपकेंद्रों की बिजली दर्शन नगर उपकेंद्र के प्रेषण केंद्र से आती है। अभी तक दो उपकेंद्र के लिए एक लाइन की व्यवस्था है।
विज्ञापन

इससे लाइन में किसी प्रकार का फाल्ट आने पर दो उपकेंद्रों की बिजली प्रभावित होती है। साथ ही दो उपकेंद्रों की लाइन एक होने के कारण ओवरलोड की समस्या बराबर बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तमाम समस्याओं को देखते हुए अयोध्या में 220 केवीए का नया प्रेषण विद्युत स्टेशन बन रहा है। यह फरवरी से शुरू होगा। इसमें विद्युत वितरण खंड ने 12 लाइनों को बनाए जाने का प्रस्ताव ट्रांसमिशन को भेजा है।
वितरण खंड प्रत्येक सब स्टेशनों की लाइन अलग करने जा रहा है। इसके लिए कार्य भी शुरू हो गया है। वितरण खंड का मानना है कि लाइन अलग होने से सभी उपकेंद्रों पर ओवरलोड खत्म होने के साथ फाल्ट की समस्याएं भी कम आएंगी।
अयोध्या व फैजाबाद के प्रत्येक उपकेंद्रों के लिए अलग लाइन बनाए जाने की योजना है। अयोध्या में बन रहे 220 केवीए प्रेषण खंड से 12 लाइनें निकाली जाएंगी। प्रत्येक उपकेंद्र को एक अलग लाइन दी जाएगी।

रविंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता
मक्खापुर में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र
अयोध्या की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मक्खापुर में नया विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छह में यह नया उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। इस उपकेंद्र के बन जाने के बाद अयोध्या की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगी। इसमें चार करोड़ रुपए के आसपास की लागत का अनुमान है। अधीक्षण अभियंता रवींद्र गुप्ता बताते हैं कि नया उपकेंद्र बनने से अयोध्या में बिजली की कोई दिक्कत नई नहीं रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed