फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Postal officials and employees rewarded for excellent performance

उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक अधिकारी व कर्मी पुरस्कृत

Sun, 10 Jan 2016 12:21 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Postal officials and employees rewarded for excellent performance
प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय परिसर में शनिवार को फैजाबाद व अंबेडकरनगर के शाखा डाकघरों की समीक्षा एवं कार्ययोजना क्रियान्वयन बैठक व सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन


इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के निदेशक डाक सेवाएं विवेक कुमार दक्ष ने वर्ष 2015-16 के दौरान गांव-गांव, दरवाजे-दरवाजे बचत खाता, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या खाता खोलने के अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा डाकपालों, सहायक डाक अधीक्षक, डाक निरीक्षक एवं मुख्य विपणन अधिकारी, डाक अधिदर्शकों को उपमंडलवार प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह में निदेशक श्री दक्ष ने कहा कि आने वाला समय डाक विभाग का है। देश व विदेश में डाक विभाग की उत्कृष्ट छवि व विश्वास कायम रखने में शाखा डाकपालों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके माध्यम से ही केंद्र सरकार की अटल पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

डाक विभाग की महत्वकांक्षी योजना ‘इंडिया पोस्ट प्रोजेक्ट-2012’ के रूरल सिस्टम इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तहत सभी शाखा डाकघरों को जोड़कर आधुनिकीकरण किया जा रहा है।


लखनऊ परिक्षेत्र के शाखा डाकघरों को मार्च-2016 तक हैंडहेल्ड डिवाइस उपलब्ध कराते हुए पूर्ण रूप से आधुनिक बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।

इससे शाखा डाकपाल सहजता से जन-जन को ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सेवाओं से जोड़ सकेंगे। फैजाबाद व अकबरपुर प्रधान डाकघर में शीघ्र एटीएम चालू होंगे।

प्रवर अधीक्षक डाकघर विनोद सिंह के मुताबिक मौजूद वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक एक लाख 25 हजार 394 खाते खोलते हुए 25.18 करोड़ का राजस्व एकत्र कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed