{"_id":"f2ff2d1840ef236cc5ff2d1b1387cd48","slug":"polythene-ban-at-sarayu-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू तट पर पॉलीथिन ले जाने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू तट पर पॉलीथिन ले जाने पर प्रतिबंध
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतित पावनी सरयू की धारा को अविरल व तट को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। रेजीडेंट मजिस्ट्रेट ने सरयू तट पर पॉलीथिन व कूड़ा-कचरा फैलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
आरएम ने आदेश जारी कर सरयू तट व नयाघाट क्षेत्र में रहने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि इसका उल्लंघन किया तो जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि दो दिन पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ तथा सुदृढ़ भारत अभियान के अंतर्गत धारचूला से निकले एसएसबी जवानों के दल ने अयोध्या में दो दिनी प्रवास किया था।
विज्ञापन
एसएसबी व सीआरपीएफ जवानों ने अभियान के दौरान नदियों व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने व नगरी को साफ-सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया था।
दो दिन बाद आरएम केएस वर्मा ने मंगलवार को सरयू तट पर पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया।
आदेश में नयाघाट व सरयू तट के आसपास के दुकानदारों को प्लास्टिक के गिलास, दोना, पत्तल के साथ अन्य कूड़ा-करकट को सार्वजनिक स्थलों पर खुले में न फेंकने, कूड़े को कूड़ेदान में फेंकने का आदेश जारी किया।
चेतावनी दी है कि यदि आदेश का उल्लंघन कर हुआ तो संबंधित दुकानदार व दोषियों पर जुर्माना व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरएम ने भी सरयू तट पर पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध का आदेश जारी करने की पुष्टि की।