फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Polling parties arrived at the booths, vote today

बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 11:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में शनिवार को जिले के मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज, अमानीगंज में गांव की सरकार बनाने के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रधान के 214 पदों के सापेक्ष चुनाव मैदान में 1982 प्रत्याशी मैदान में हैं।

तीनों ब्लॉकों के लगभग चार लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। ब्लॉकों के निर्धारित स्थलों से पोलिंग पार्टियों को भेजने को लेकर खासी अफरातफरी रही।
विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मोहित गुप्ता ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मतदान होना है। इसी तरह हैरिंग्टनगंज और अमानीगंज में ब्लॉक मुख्यालयों से काउंटरों से सामग्री और चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों पर जाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

यहां पहुंचे जिले के अफसरों ने परिसर में बने पोलिंग पार्टियों के काउंटरों का निरीक्षण कर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बैलेट पेपर व अन्य आवश्यक सामग्री तत्काल देकर पार्टियों को रवाना करने का निर्देश दिया।


हैरिंग्टनगंज की 60 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की संख्या 566 है। अमानीगंज के 76 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 680 प्रत्याशी हैं। इसी तरह मिल्कीपुर में 78 ग्राम पंचायतों के लिए 736 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed