फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police woman injured train

Ayodhya News: खुफिया एजेंसियां हुईं सक्रिय, बोगियों में ढ़ूंढे जा रहे सुबूत

Wed, 06 Sep 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 06 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
police woman injured train
अयोध्या। सरयू एक्सप्रेस में महिला आरक्षी के साथ हुई दरिंदगी की घटना के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मनकापुर से अयोध्या रेलवे रूट के आसपास के स्टेशन पर खुफिया इकाइयां जांच कर रही हैं। बोगियों में सफर कर सुबूत तलाशे जा रहे हैं। ट्रेन में चलने वाले वेंडरों से पूछताछ चल रही है। हालांकि आठ दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन

गोंडा के मनकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के बीच में नवाबगंज, कटरा, रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन पड़ते हैं। हालांकि सरयू एक्सप्रेस का इन सभी स्टेशनों पर ठहराव नहीं है। यह ट्रेन मनकापुर से चलकर सीधे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर रुकती है। अब तक हुई जांच के बाद घटना मनकापुर से नवाबगंज के बीच हुई मानी जा रही है। जीआरपी, रेलवे पुलिस व रेलवे इंटेलीजेंस व स्थानीय खुफिया इकाई इन स्टेशनों के आसपास की दुकानों पर भी पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2004 में बाराबंकी जिले में तैनाती के दौरान भी उक्त महिला आरक्षी पर हमला हो चुका है। इसमें पारिवारिक विवाद सामने आया था। इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में स्थानीय पुलिस व रेल पुलिस के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


तय नहीं हो सकी किसी की जवाबदेही

अयोध्या। घटना के आठ दिन बाद भी किसी की जवाबदेही तय नहीं हो सकी है। ट्रेन में जीआरपी एस्कॉर्ट मौजूद होने के बाद भी इस तरह की जघन्य वारदात होने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं घटना को लेकर जांच अधिकारियों ने भी चुप्पी साध रखी है। घटना के दिन सरयू एक्सप्रेस करीब नौ बजे सुल्तानपुर से रवाना हुई थी। इसमें सुल्तानपुर से जीआरपी के दो सिपाही सुरक्षा के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। एसपी रेलवे पूजा यादव ने अपने बयान में कहा था कि एस्कॉर्ट ने मनकापुर रेलवे स्टेशन पर पीड़िता को देखा था, तब वह ठीक थी। उसने बताया था कि वह ट्रेन में सो गई थी, अयोध्या उतरने के बजाए मनकापुर पहुंच गई। अधिकारी बताते हैं कि ट्रेन जब मनकापुर से रवाना हुई तो उसमें यात्रियों की संख्या न के बराबर थी। साथ ही एस्कॉर्ट दूसरे कोच में सवार थी। कोच आपस में कनेक्ट नहीं है, इसके चलते जब ट्रेन किसी स्टेशन पर रुकेगी तभी एस्कॉर्ट कोच बदल सकती है। यह ट्रेन मनकापुर से चलकर सीधे अयोध्या रुकती है, इसके चलते एस्कॉर्ट को कोच बदलने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के इस जवाब के बाद भी एस्कॉर्ट की जवाबदेही कम नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed