{"_id":"62cc6d0be4c3340d8944b368","slug":"police-tightened-screws-on-sharing-auto-11-vehicle-seized-32-challaned-faizabad-news-lko639068069","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयरिंग ऑटो पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 11 वाहन सीज, 32 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयरिंग ऑटो पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 11 वाहन सीज, 32 का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। परिवहन विभाग ने बच्चों को स्कूल ले जा रहे शेयरिंग ऑटो के खिलाफ कार्रवाई कर 11 वाहनों को सीज कराया है, जबकि 32 वाहनों का चालान किया है।
इस संदर्भ में शुक्रवार आठ जुलाई के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘सस्ते के फेर में खतरनाक बना रहे स्कूल का सफर’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर में दिखाया गया था कि किस तरह शेयरिंग ऑटो क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाकर स्कूल पहुंचा रहे हैं।
खबर का असर रहा कि सोमवार परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन प्रवीण कुमार सिंह व यात्री कर अधिकारी सर्वजीत सिंह की टीम ने शहर के प्रमुख स्कूलों के पास अभियान चलाकर बच्चों को स्कूल ले जा रहे शेयरिंग ऑटो को चेक किया।
चेकिंग के दौरान अधिकतर वाहन नियम के विरुद्घ पाए गए। ऑटो, विक्रम व ई रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चे पाए गए। इन वाहनों में सुरक्षा के लिए जाली भी नहीं लगी थी। न ही स्कूल वाहन का लोगो लगा हुआ था।
विज्ञापन
अभियान के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्कूल के सामने खड़े अभिभावकों को ऐसे वाहनों से अपने बच्चों को स्कूल न भेजने की भी अपील की।
एआरटीओ प्रशासन राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि अनफिट स्कूल बसों व नियम विरुद्घ चल रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहनों का चालान करने के साथ सीज भी किया जा रहा है।