{"_id":"91d234877c91bf3988fc40a4c8abf272","slug":"police-say-the-attack-on-student-leader-is-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता पर हमले को पुलिस मान रही संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेता पर हमले को पुलिस मान रही संदिग्ध
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेता अरुण कुमार सिंह टेनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार कर बाइक से अपने मित्र के साथ फैजाबाद से अयोध्या वापस लौट रहा था। रविवार रात लगभग नौ बजे वह जब रानोपाली क्रासिंग के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से गोली चलाई गई, दूरी होने के कारण गोली गले से निचले हिस्से को छूती हुई निकल गई।
वहां से वह निकल कर टेढ़ी बाजार पहुंच मित्रों को बुलाया। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग चार-पांच मोटरसाइकिल से उनका पीछा करते रहे। आशंका जाहिर की कि शनिवार को कुछ लोगों से विवाद हुआ था। यह हमला छात्रसंघ चुनाव को लेकर उन पर किया गया है। हमले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया
मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर जांच करने पर चौराहे पर पता लगा कि किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनीं। गले पर मामूली खरोंच के निशान हैं। पीतल के टुकड़े को गोली का हिस्सा बताते हुए लाकर दिया गया है। डॉक्टरों की दो टीम गठित कर दी गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।