फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pm modi tweet on hamanva novel

मोदी के ट्वीट से छा गया उपन्यास हमनवा

Sat, 20 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 20 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
pm modi tweet on hamanva novel
जिले की एक बेटी का लेखिका बनने का सपना उसके संघर्षों से साकार हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवोदित लेखिका अवंतिका चंद्रा की पहली कृति हमनवा उपन्यास को ट्वीट कर सम्मान दिया है। अंवतिका का कहना है कि उसे कोई प्रकाशक नहीं मिला, बहुत दौड़ भाग की फिर भी कोई छापने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


अंत में कंप्यूटर से प्रिंट निकालकर किताब की शक्ल दी। जिलाधिकारी विवेक ने छह माह पहले इसका लोकार्पण किया। एक प्रति प्रधानमंत्री तक भेजी, जहां से सम्मान पाकर वह अभिभूत है। सोहावल तहसील अंतर्गत वीरभानपुर गांव निवासी गनेश चंद्रा व शिक्षिका सुमन चंद्रा की पुत्री अवंतिका बचपन से ही होनहार थी।
विज्ञापन


शहर के सहादतपुरा में भी आवास है, जहां से रहकर हाईस्कूल तक की शिक्षा टायनी टाट्स व इंटर की शिक्षा रिश्तेदारी में बस्ती से की थी। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीजे एमसी व एमजे एमसी करने के साथ लेखन शुरू किया। अवंतिका कहतीं हैं कि हमनवा उपन्यास में कल्पनाओं पर आधारित रोमांटिक जीवन के क्षणों को  समेटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके प्रकाशन को लेकर वह कई शहरों में प्रकाशकों से मिली, लेकिन कोई छापने को तैयार नहीं हुआ। अंतत: हिम्मत नहीं हारी, कंप्यूटर से प्रिंट निकालकर उपान्यास हमनवा को शक्ल दे दी। इसका लोकार्पण डीएम विवेक ने 26 नवंबर 2016 को सभागार में किया था।

हर कदम पर साथ दिया मेरी प्रेरणाश्रोत मेरी मम्मी सुमनचंद्रा ने, जो जूनियर हाईस्कूल अरकुना सोहावल में अध्यापिका हैं। अवंतिका कहना है कि वह लघुकथा लिख रही हैं, जिसमें 10 कहानियों का संकलन होगा।


कहा कि वह भविष्य में लेखिका बनने के साथ शिक्षक बनना चाहती है। पीएम मोदी से जुड़ाव के सवाल पर कहा कि उनसे ट्वीटर की जरिए बात होती है। हमारी रचना पढ़कर जो सम्मान मोदी जी ने दिया है, उससे आगे बढ़ने को लेकर साहस और प्रेरणा और दृढ़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed