फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pm in ayodhya

पीएम के दौरे से पहले पूरी अयोध्या होगी सैनिटाइज

Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
pm in ayodhya
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले रामलला के अस्थाई मंदिर में तैनात पुजारियों व सुरक्षाकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब समूची अयोध्या को सैनिटाइज कराने की तैयारी है। इसके लिए लखनऊ से छह टीमें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को सर्किट हाउस में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। कहा कि पांच अगस्त के कार्यक्रम को लेकर जल, थल और नभ में मानक के अनुसार सभी तैयारी मुकम्मल होनी चाहिए। साथ ही इंटेलीजेंस और एसपीजी के बीच समन्वय होना चाहिए। अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी ने परिसर से लेकर हैलीपैड तक पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में लखनऊ से आए आला अफसरों ने शुक्रवार को तीन घंटे निरीक्षण के बाद अयोध्या सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के प्रस्तावित 5 अगस्त के भ्रमण कार्यक्रम की अब तक तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अब तक की तैयारियों के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका प्रस्तुत किया।
मुख्य सचिव के साथ पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार एवं अन्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी आये थे। सर्किट हाउस में अपर अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी, अपर पुलिस महा निदेशक एसएन सांवत, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की।
प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम हनुमानगढ़ी की सुरक्षा व्यवस्था और श्री रामजन्मभूमि स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मानक के अनुसार अतिथियों के उचित एवं पर्याप्त कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
न्यास के महासचिव चंपतराय द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल को सैनिटाइज करने के लिए लखनऊ से आधा दर्जन से ज्यादा टीम भेजी जाएंगी।
कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में इंटेलीजेंस व एसपीजी के अधिकारियों के साथ बैठक करने व रिर्हसल के पूर्व सभी सावधानियों को अपनाने के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व शासन से आये हुए उच्चाधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। साथ ही हैलीपैड के चारों तरफ तथा श्रीराम जन्मभूमि मुख्य कार्यक्रम स्थल के पीछे पश्चिम व दक्षिण तथा स्टेज के पीछे की तरफ सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था के साथ छतों पर आर्म्स पुलिस बल तैनात करने तथा पूर्णरूप से कवर करने का निर्देश दिया।
अयोध्या पहुंची एसपीजी की टीम
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी टीम शुक्रवार की देर शाम अयोध्या पहुंच गई। टीम को शहर के एक होटल में ठहराया गया है। शनिवार को टीम के अधिकारी प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक कर पीएम की सुरक्षा का खाका तैयार करेंगे। एसपीजी की टीम कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण करेगी।

लॉकडाउन में आज खुलेगी दुकान
त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दिन शनिवार व रविवार को भी रक्षाबंधन व मिठाई की दुकानें खोलने का निर्देश दिया है। डीएम कार्यालय के मुताबिक बाकी सभी दुकानें लॉकडाउन में रोस्टर के हिसाब से खुलेंगी और बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed