फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Physics paper leak of Awadh University

अवध विवि का भौतिकी पेपर लीक मचा हड़कंप

Thu, 13 Apr 2017 10:37 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Physics paper leak of Awadh University
गुरुवार को मनूचा डिग्री कॉलेज में परीक्षा देतीं परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का बीएससी प्रथम वर्ष भौतिकी प्रथम प्रश्नपत्र की गुरुवार को परीक्षा शुरू होने के पहले ही पेपर लीक हो गया। विवि से पेपर लीक होने की यह तीसरी घटना है। बुधवार की रात व गुरुवार सुबह सात बजे के पहले बाजार में हाथ से लिखा पेपर वायरल हो गया।
विज्ञापन


कई जगह इसे वाट्सअप पर लोड करने से लेकर फोटो कॉपी कराने की होड़ दिखी। रात में तो पांच-पांच सौ रुपये में पेपर बिका लेकिन सवेरे होते-होते 50 रुपये तक में पेपर बिकने की खबर मिली है। विवि प्रशासन ने पुलिस को पेपर लीक होने की सूचना दी तो पुलिस टीम परिसर में पहुंच जांच में जुट गई।
विज्ञापन


विवि सूत्रों के मुताबिक सुल्तानपुर से पेपर लीक होने की बात सामने आई है। मगर सुबह परीक्षा से पहले साढ़े छह बजे व सात बजे तक इसे वाट्सअप समेत कई अन्य सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि पेपर आउट कराने वाले गिरोह की सक्रियता इतनी तेज थी कि सुबह होते-होते चौराहे- तिराहे पर पेपर चोरी-चुपके बिकने लगा। रिमोट क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों के आस-पास भी लीक पेपर के बिकने की सूचना मिली है।

विश्वविद्यालय प्रशासन को जैसे ही पेपर लीक होने की सूचना मिली, उसके हाथ-पैर फूल गए। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर लीक होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस अवध विश्वविद्यालय गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक प्रकरण में साकेत महाविद्यालय के पास रानोपाली क्षेत्र से तीन संदिग्ध को पुलिस ने उठाया है और वह पूछताछ कर रही है। 

बार-बार पेपर आउट होने पर राजभवन सख्त ः डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षा में तीसरी बार पेपर लीक होने की घटना हुई। हालांकि राजभवन पहले की शिकायतों पर ही सख्त निर्देश जारी कर चुका है।

विवि के हर मामले में तत्काल पुलिस को सूचना देकर रैकेट को पकड़वाने का निर्देश है। पहली बार एक अप्रैल को ज्यों ही बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञआन प्रथम पेपर लीक हुआ, उसकी शिकायत शीलेंद्र प्रताप सिंह ने राजभवन को दी थी।


इसके बाद भी उसी लीक पेपर से परीक्षा कराई गई और देर शाम को विश्वविद्यालय ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। फिर 10 अप्रैल को बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन शास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र का पेपर लीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed