फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PFI's Ayodhya connection, ATS picked up two brothers

पीएफआई का अयोध्या कनेक्शन, एटीएस ने दो भाइयों को उठाया

Wed, 28 Sep 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
PFI's Ayodhya connection, ATS picked up two brothers
अयोध्या। धर्मनगरी के एक इलाके से जांच एजेंसियों को पीएफआई कनेक्शन मिला है। एटीएस ने कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के कूढा गांव से दो सगे भाइयों को उठाया है। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई से पहले पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार जांच में लगी एनआईए व एटीएस की टीम को पीएफआई व एसडीपीआई के नेताओं द्वारा रामनगरी अयोध्या और काशी में गड़बड़ी मचाने की साजिश रचे जाने के सबूत मिले थे।
विज्ञापन

यही नहीं इनके कुछ सदस्यों के अयोध्या में सक्रिय होने व स्थानीय लोगों द्वारा इनके मदद करने की भी सूचना मिली थी। इसके बाद सोमवार देर रात करीब ढाई बजे एटीएस के टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों संदिग्धों के नाम मोहम्मद बुफरान व मोहम्मद अकरम बताये जा रहे हैं। यह दोनों सगे भाई है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से वह संगठन के लिए सक्रियता से काम कर रहे थे।
रात में कोतवाली बीकापुर में एटीएस ने उनसे पूछताछ की लेकिन किन बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, इस बात का पता अभी नहीं चल सका है।
वहीं, एसएसपी अयोध्या प्रशांत वर्मा ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ जांच एजेंसियों ने बीकापुर क्षेत्र से दो लोगों को उठाया है। वह उन्हें अपने साथ ले गए हैं।
सूत्रों के अनुसार पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया व सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के नेताओं द्वारा रामनगरी और काशी में गड़बड़ी मचाने की साजिश रची जा रही थी।
जांच के दौरान एनआईए व एटीएस को पीएफआई के नेताओं के पास से बरामद मोबाइल और लैपटॉप में इसके साक्ष्य भी मिले हैं। बीकापुर के कूढ़ा गांव निवासी मोहम्मद बुफरान व मोहम्मद अकरम छह भाई हैं।
इनके दो भाई सउदी अरब में व दो मुंबई में काम करते हैं। उनका वहां कोई कारखाना भी है। इनमें से अकरम विवाहित है व उसका एक छोटा बच्चा भी है। जबकि बुफरान की अभी शादी नहीं हुई है।
दोनों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. नफीज ने बताया कि इनके पिता की दो साल पूर्व ही मौत हो गई थी। उसके बाद से अकरम व बुफरान ने खेती संभाल ली थी।

दोनों के पास करीब 50-60 बीघा खेत भी है। दोनों का पहले कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। बताया कि पुलिस उसके घर से एक अटैची व बैग जिसमें कुछ कागजात थे समेत टैबलेट, मोबाइल आदि लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed