फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Passenger train arrived in front of the engine, turned Incident

पैसेंजर ट्रेन के सामने आया इंजन, टला हादसा

Tue, 01 Dec 2015 11:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी से फैजाबाद होकर लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन रुदौली रेलवे स्टेशन के पास भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। मुख्य ट्रैक पर फैजाबाद की ओर जा रहा एक इंजन रुदौली स्टेशन पर रुकने के बजाए सिग्नल की अनदेखी कर धीमी गति से आगे बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


तभी अचानक सामने से उसी ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन आ गई। भीषण घटना को भांप दोनों चालकों के होश उड़ गये। दोनों की सूझबूझ से ट्रेन करीब 20 कदम के फासले पर रुक गई।
विज्ञापन


दुर्घटना टलने पर सभी ने राहत की सांस ली। इंजन को आननफानन में बैक किया गया और पूर्वाह्न करीब 11:27 बजे पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से पावर इंजन सुबह 11:25 बजे के करीब फैजाबाद की ओर आ रहा था। स्टेशन का होम सिग्नल लाल था। चालक केके सिंह को इसे सिग्नल होम सिग्नल से पहले रोकना था, लेकिन इसे नजरंदाज कर इंजन आगे बढ़ा दिया।

कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि चालक ने इंजन को स्टेशन पर नहीं रोका। इंजन आउटर सिग्नल पार कर मुख्य लाइन पर बढ़ चला। उधर गौरियामऊ से छूटी अप 54333 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर भी आ धमकी।

इसे चालक रामप्रसाद चौथा चला रहा था। होम सिग्नल दिखा तो ट्रेन रोकने के लिए गति धीमी कर दी। मुख्य ट्रैक पर सामने से इंजन आता दिखा तो उसके भी हाथ-पांव फूल गये।

विनीत ने बताया कि दोनों चालकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इंजनों को करीब 20 कदम पहले रोक लिया। इंजन को बैक कर स्टेशन लाया गया। उसके बाद पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर दो पर ली गयी।


उन्होंने बताया कि टीआई आरके उपाध्याय ने स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। सीएमओ डा. ऊषा किरन ने पावर के चालक केके सिंह का ब्लड सैंपल जांच के लिये लिया है।

उनका कहना था कि सिग्नल को ओवरशूट करने वाला पावर चालक केके सिंह प्रथमदृष्ट्या दोषी है। उच्च अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed